
अरविंदः मुनाफा 15.9% घटा, आय 12.8% बढ़ी
वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में अरविंद का मुनाफा 15.9 फीसदी बढ़कर 64.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अरविंद का मुनाफा 76.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में अरविंद की आय 12.8 फीसदी बढ़कर 2628.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अरविंद की आय 2331.1 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अरविंद का एबिटडा 232.3 करोड़ रुपये से घटकर 212.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अरविंद का एबिटडा मार्जिन 10 फीसदी से घटकर 8.1 फीसदी रहा है।
वहीं अरविंद के बोर्ड ने ब्रांडेड कारोबार के डीमर्जर को मंजूरी दी है। कपड़ा कारोबार अलग होकर अरविंद फैशंस में जाएगा। इंजीनियरिंग कारोबार अन्वेषण में जाएगा। आगे चलकर अरविंद अन्वेषण और अरविंद फैशंस को शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा।
आगे डीमर्जर के बाद अरविंद अन्वेषण का नाम बदलकर अनूप इंजीनियरिंग किया जाएगा। अरविंद के 5 शेयरों पर अरविंद फैशंस का 1 शेयर मिलेगा, जबकि अरविंद के 27 शेयरों पर अन्वेषण का 1 शेयर मिलेगा।