शेयर बाजार में कैसे करें निवेश की शुरुआत - Moneycontrol
Moneycontrol » समाचार » निवेश

शेयर बाजार में कैसे करें निवेश की शुरुआत

प्रकाशित Tue, मई 15, 2012 पर 13:57  |  स्रोत : CNBC-Awaaz

इक्विटी मार्केट में कैसे करें निवेश की शुरुआत और कैसे बनाएं अपना मजबूत पोर्टफोलियो आइए जानते हैं मार्केट एक्सपर्ट निपुण मेहता, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के हेड वी के शर्मा और बीएसई के सीईओ आशीष चौहान की सलाह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के हेड वी के शर्मा का कहना है कि इक्विटी मार्केट में जब चाहे निवेश किया या निकाला जा सकता है। पिछले 5 सालों में सेंसेक्स का औसत सालाना रिटर्न 17.4 फीसदी रहा है। लंबी अवधि में हमेशा इक्विटी मार्केट ने अच्छा रिटर्न दिया है। लिहाजा इक्विटी मार्केट में लंबी अवधि का नजरिया रखना जरूरी है।

शेयर खरीदने से पहले निवेशकों को पूरा रिसर्च करना चाहिए।  अगर खुद की रिसर्च नहीं है, तो निवेशकों को इंडेक्स फंड में ही लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए। लंबी अवधि में इंडेक्स फंड से अच्छा फायदा मिल सकता है।


वी के शर्मा के मुताबिक शेयर बाजार में निवेश की रणनीति अपनाते समय निवेशक लालच और डर से बचें और बाजार में लंबे समय का नजरिया बनाएं रखें। निवेशकों को शेयर खरीदने के साथ ही उसे बेचने का लक्ष्य तय करना चाहिए। शेयर टार्गेट प्राइस पर पहुंचने पर ही उसे बेचना चाहिए। निवेशकों को टिप्स के आधार पर निवेश नहीं करना चाहिए क्योंकि उससे नुकसान होने की संभावना है। आईपीओ या सेकंडरी मार्केट में पैसा लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। 
 
मार्केट एक्सपर्ट निपुण मेहता का कहना है कि कोई भी शेयर चुनने से पहले निवेशकों को कंपनी के बिजनेस के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। कंपनी का परफॉर्मेंस देखना चाहिए। साथ ही शेयरों का वैल्युएशन भी देखना चाहिए। निवेशकों को अच्छे फंडामेंटल्स वाली कंपनियों में पैस लगाना चाहिए।


निवेशक अपना पोर्टफोलियो बनाने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। नए निवेशकों को छोटे निवेश से शुरुआत करना चाहिए और काफी ज्यादा कंपनियों के शेयर ना खरीदें। एक ही सेक्टर की ज्यादा कंपनियों में भी पैसा नहीं लगाना चाहिए। निवेशक एफएमसीजी, फार्मा जैसे डिफेंसिव सेक्टर के शेयर अपने पोर्टफोलियो में शामिल करके अपना पोर्टफोलियो मजबूत कर सकते हैं।


बीएसई के सीईओ आशीष चौहान का कहना है कि इक्विटी निवेश के लिए बैंक एकाउंट, डीमैट एकाउंट, ट्रेडिंग एकाउंट होना चाहिए। इक्विटी में आईपीओ, सेकेंडरी मार्केट या म्युचुअल फंड के जरिए निवेश किया जा सकता है। आईपीओ या लिस्टेड शेयर में निवेश करने से पहले निवेशकों को रिसर्च करके खुद की समझ से कंपनी के परफॉर्मेंस, मैनेजमैंट को देखकर निवेश करना चाहिए।



वीडियो देखें

इस बारे में अपनी राय दीजिए
पोस्ट करनेवाले: MMB Moderatorपर: 12:23, मई 13, 2013

First time stock investors

Hi parijat1988,

Thank you for your query on रेटिंग :

-->
पोस्ट करनेवाले: MMB Moderatorपर: 12:18, मई 13, 2013

First time stock investors

Dear parijat1988,
The message posted by you has been shifted to "First time stock investors". We sug...