बाजार के लिए अच्छा रहेगा 2013: संजय जुमानी - Moneycontrol
Moneycontrol » समाचार » बाज़ार खबरें

बाजार के लिए अच्छा रहेगा 2013: संजय जुमानी

प्रकाशित Fri, नवम्बर 09, 2012 पर 10:26  |  स्रोत : CNBC-Awaaz

जाने माने न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी का कहना है कि बाजार के लिए साल 2013 अच्छा रहेगा। आने वाला साल 2013 का योग 6 बनता है और इसका ग्रह वीनस (शुक्र) है।


साल 2013 में यूरोप और एशिया के बाजारों में तेजी आने की उम्मीद है। वीनस के प्रभाव के चलते एशियाई और यूरोपीय बाजार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।


2013 में 3,6,9,21,12,6,15,24,18,27 अंक वाले लोगों को फायदा मिल सकता है और इनके नाम से निवेश करने पर अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं। वृषभ, वृश्चिक, धनु, मीन राशि के लोगों के लिए साल 2013 बेहतर रहेगा। अगर आपके परिवार में कोई इस राशि से है तो इनके नाम से निवेश किया जा सकता है।


साल 2013 लक्जरी सामानों के लिहाज से बेहतर रहेगा, साथ ही मल्टीप्लेक्स, इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स में भी अच्छा प्रदर्शन देखा जाएगा। निवेशक इनसे संबंधित शेयरों में निवेश कर सकते हैं। मीडिया हाउसेज और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़त देखी जा सकती है।


संजय जुमानी के मुताबिक सोने और चांदी में काफी तेजी आ चुकी है और साल 2013 में हीरे में ज्यादा तेजी आएगी। निवेशक हीरे में निवेश कर सकते हैं। 2013 की दूसरी छमाही में सोने-चांदी में तेजी देखने को मिल सकती है।


वीडियो देखें

इस बारे में अपनी राय दीजिए
पोस्ट करनेवाले: Guestपर: 01:21, मई 21, 2013

Market Analysis - Fundamental View

will open up 96.50 shut up...

पोस्ट करनेवाले: recce_inपर: 23:32, मई 20, 2013

Market Analysis - Fundamental View

The profits are made in active fast moving markets. And this is a moving market....from a gain of 400 points to a c...