जानिए 2013 में निवेश के 13 संकल्प - Moneycontrol
Moneycontrol » समाचार » निवेश

जानिए 2013 में निवेश के 13 संकल्प

प्रकाशित Wed, जनवरी 02, 2013 पर 17:20  |  स्रोत : CNBC-Awaaz

पिछली गलतियों को सुधार कर नए साल में बेहतर निवेश के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं डीएंडबी के डोमेन स्पेशलिस्ट-विवेक शर्मा से 2013 में निवेश के 13 संकल्प -


विवेक शर्मा का कहना है कि निवेशकों को अपने बचाए हुए पैसों को सही निवेश में तब्दील करना चाहिए और लॉन्ग टर्म के निवेश को शॉर्ट टर्म गोल के लिए नहीं तोड़ना चाहिए। निवेशक ज्यादा रिटर्न के लालच में निवेश ना करें बल्कि अपने जरूरत और रिस्क लेने की क्षमता के हिसाब से ही निवेश करें।  निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से तुरंत प्रभावित नहीं होना चाहिए। 


विवेक शर्मा के मुताबिक निवेशकों को कर्ज लेते वक्त कर्ज लिमिट से ज्यादा ना हो इस बात का ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा कर्ज होने पर उसका निवेश पर असर पड सकता है। निवेशकों को इंश्योरेंस में निवेश प्रोडक्ट मानकर निवेश नहीं करना चाहिए। इंश्योरेंस पॉलिसी रिस्क कवर के लिए ही लेनी चाहिए। निवेशकों को उन एसेट्स के लिए ही उधार लेना चाहिए जिनकी कीमत बढ़ती है और वो सारे कदम उठाए जिससे उनकी नेटवर्थ भी बढ़ें।


विवेक शर्मा का कहना है कि निवेशकों को टैक्स प्लानिंग के लिए साल के अंत का इंतजार नहीं करना चाहिए। बल्कि साल के शुरू से ही टैक्स प्लानिंग करनी चाहिए। निवेश करने से पहले निवेशकों को पूरा दस्तावेज पढ़ना चाहिए। अपने सारे निवेश और लक्ष्य के बीच इमरजेंसी फंड और रिटायरमेंट फंड का भी ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अपने हर दिन के खर्चे का हिसाब-किताब भी रखना चाहिए ताकि फीजूल खर्च ना हों।


वीडियो देखें

इस बारे में अपनी राय दीजिए
पोस्ट करनेवाले: MMB Moderatorपर: 12:04, जून 19, 2013

First time stock investors

Hi Chanduanna,

Thank you for your query on रेटिंग :

-->
पोस्ट करनेवाले: MMB Moderatorपर: 12:04, जून 19, 2013

First time stock investors

Hi sarath911,

Thank you for your query on रेटिंग :

-->