एफएमसी ने एल्गो ट्रेड पर गाइडलाइंस जारी की
वायदा बाजार आयोग यानि एफएमसी ने एल्गो ट्रेड पर गाइडलाइंस जारी कर दी है। अबतक कमोडिटी में एल्गो ट्रेड पर कोई आधिकारिक नियम नहीं था। इस वजह से कई ब्रोकर अपने हिसाब से एल्गो ट्रेड की सुविधा दे रहे थे। लेकिन अब एफएमसी ने इसे नियमों में तय करने का काम किया है।
एफएमसी ने एल्गो ट्रेड पर जो गाइडलाइंस जारी की हैं उसके मुताबिक एल्गो ट्रेडिंग के लिए एक्सचेंज से इजाजत लेनी होगी। कमोडिटी एक्सचेंज एल्गो की स्ट्रैटजी का रिकॉर्ड रखेंगे।
अब से क्लाइंट डायरेक्ट एक्सचेंज सिस्टम पर ऑर्डर नहीं कर सकेगा और मिनी और माइक्रो कॉन्ट्रैक्ट में एल्गो की इजाजत नहीं मिलेगी।
नई गाइडलाइंस के मुताबिक ऑर्डर पूरा नहीं करने पर जुर्माना लगेगा। 500 से ज्यादा ऑर्डर देने वाले को अगले दिन शुरुआती 15 मिनट ट्रेडिंग से बाहर रहना होगा। इसके अलावा 1 सेकेंड में 20 से ज्यादा सौदे नहीं डाले जा सकेंगे। एल्गो ट्रेडिंग की नई गाइडलाइंस 1 अप्रैल से लागू होंगी।
एल्गो ट्रेड वो ट्रेड होता है, जिसमें कंम्यूटर के जरिए छोटे समय में एक साथ कई बड़े सौदे डाले जा सकते हैं। आमतौर पर इस तरह के सौदों का इस्तेमाल कॉन्ट्रैक्ट में वॉल्यूम बढ़ाने के मकसद से होता रहा है। लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी देखने को मिले हैं। इसी वजह से एफएमसी ने इस पर दिशानिर्देश जारी किए हैं।
Mr. Stock
पर: 23:55, मई 19, 2013Commodities
Yes komal ji u should leave. Aaj mmb se jao, kal gali se bahar mat nikalana, fir mohalle se, fir india se. . . . Mu...
Mr. Stock
पर: 23:44, मई 19, 2013Commodities
Kyu kis-kis ko pareshan kiya hai?...


