अमेरिकी बाजार 1% से ज्यादा उछलकर बंद - Moneycontrol
Moneycontrol » समाचार » अमेरिकी बाजार

अमेरिकी बाजार 1% से ज्यादा उछलकर बंद

प्रकाशित Sat, फ़रवरी 02, 2013 पर 09:00  |  स्रोत : Moneycontrol.com

शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार 1 फीसदी से ज्यादा मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं डाओ जोंस पिछले 5 साल में पहली 14,000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। अमेरिकी सरकार की ओर से जारी किए गए रोजगार के शानदार आंकड़ों से बाजारों के हौसलें बुलंद हैं।


सप्ताह के अंतिम कारोबार के दिन एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 1,513.17 के स्तर पर बंद हुआ। डाओ जोंस 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 14,009 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। वहीं नैस्डैक 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 3,179.10 के स्तर पर बंद हुआ।


रोजगार के जारी आंकडों के मुताबिक जनवरी में नॉन फार्म पेरोल में 1.5 लाख से ज्यादा की बढ़त देखी गई, जो कि बाजार के अनुमान के मुताबिक है। इससे फेडरल रिजर्व की ओर से उठाए गए कदमों का असर होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा दिसंबर के कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग के आंकड़े भी उम्मीद से बेहतर रहे, इससे भी बाजारों को सहारा मिला है।

इस बारे में अपनी राय दीजिए
पोस्ट करनेवाले: sailaja71पर: 22:31, मई 14, 2013

Developed Markets

yes.rbi must do it....

पोस्ट करनेवाले: Omesh_Omपर: 11:31, मई 14, 2013

[Developed Markets - BSE:Rs. NSE:Rs. when posted],

Developed Markets

RBI shud intervenes to bring back the dollar to 45 -46 level......