बीएसईएस पर खातों में गडबड़ी का आरोप
आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सरकार और कॉर्पोरेट की साठगांठ को सामने लेकर आएं हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली दरों में हेराफेरी का खुलासा किया है।
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक अनिल अंबानी की कंपनी बीएसईएस और उसकी सहयोगी कंपनी ने खातों में गड़बड़ी करके भारी घाटा दिखाया है। इन बिजली कंपनियों ने इसी घाटे का हवाला देकर बिजली की दरों में बढ़ोतरी की है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि शीला दीक्षित ने पावर रेगुलेटर(डीईआरसी) के 23 फीसदी बिजली सस्ता करने के आदेश को रोक दिया था। केजरीवाल का आरोप है कि डीईआरसी के नए प्रमुख ने बिना खातों की जांच किए बीएसईएस की घाटे की बात मान ली थी। वहीं केजरीवाल ने बिजली कंपनियों का ऑडिट कैग से कराने की मांग की है।
stockfuturetips
पर: 16:09, मई 24, 2013बाज़ार खबरें
निफ्टी आज वोलटाइल ही रहा , अब आगे देखते है नि...
stockfuturetips
पर: 15:53, मई 24, 2013बाज़ार खबरें
निफ्टी आज वोलटाइल ही रहा , अब आगे देखते है नि...
