इंश्योरेंस से जुड़ी उलझनों पर सुझाव
जानिए इंश्योरेंस से जुड़ी उलझनों पर माई इंश्योरेंस क्लब के वाइस प्रेसिंडेट मनोज असवानी जी के सुझाव।
सवाल : मैंने 2007 में 20 साल के लिए बजाज आलियांज यूनिट गेन पॉलिसी ली थी जिसमें सालाना प्रीमियम 22,500 रुपये भरता हूं। अभी तक 1.35 लाख रुपये दिए है और फंड वैल्यू 1,64,685 रुपये है। पॉलिसी जारी रखूं या पैसे निकाल लूं?
मनोज असवानी : आपकी फंड वैल्यू बढ़ी तो है लेकिन आईआरआर 5.71 फीसदी के आसपास है। अगर आप यहीं पैसे पीपीएफ या एफडी में डालते तो इससे बेहतर रिटर्न मिल सकता था। लेकिन अभी आप पैसों की जरूरत ना हो तो इस पॉलिसी में निवेश जारी रखें।
सवाल : किसी भी पॉलिसी को पेड-अप करवाने और प्रीमियम बंद करने में क्या फर्क है?
मनोज असवानी : पॉलिसी पेड-अप कराने का मतलब आप पॉलिसी के प्रीमियम भरना बंद करते हैं, लेकिन पैसे नहीं निकालते। पेडअप करवाने के बाद पॉलिसी का समअश्योर्ड भी कम हो जाता है। कोई बोनस वगैरह नहीं मिलता लेकिन मैच्योरिटी पर पैसे मिलते हैं।
पॉलिसी सरेंडर करने का मतलब पॉलिसी का प्रीमियम बंद करना और पैसे निकाल लेना। लेकिन इसमें पॉलिसी सरेंडर करने के बाद कोई कवर नहीं मिलता।
सवाल : फ्यूचर जेनराली फ्यूचर फ्रीडम गोल्ड प्लस सालाना 50,000 रुपये निवेश करता हूं। अभी फंड वैल्यू 1,55,200 रुपये है। क्या पॉलिसी बंद करके पैसा निकाल लूं?
मनोज असवानी : मौजूदा पॉलिसी में रिटर्न बढ़िया है, लेकिन फिर भी पॉलिसी से निकलने की सलाह होगी। अगर सालाना 15000-20000 रुपये प्रीमियम होता तो बने रहने की सलाह होती। आमदनी को देखते हुए आप निवेश के बाकी इंस्टमेंट्स में भी पैसे डालें और फ्यूचर जेनराली की पॉलिसी बंद करके 50 लाख रुपये कवर का टर्म प्लान लें।
सवाल : क्या टर्म प्लान में प्राकृतिक आपदाओं से मौत होने पर नॉमिनी को क्लेम मिलता है? किस तरह की मौत पर कंपनी क्लेम नहीं देती है? क्या मौत होने पर ही टर्म प्लान में क्लेम मिलता है या फिर किसी दुर्घटना में हाथ पैर टूट जाने पर भी क्लेम मिलता है?
मनोज असवानी : टर्म प्लान में हर तरह की मौत का कवर मिलता है। अगर टर्म प्लान लेने के 1 साल के अंदर पॉलिसी होल्डर आत्महत्या करता है, तो क्लेम नहीं मिलता। टर्म प्लान के साथ कई राइडर्स मिलते हैं। टर्म प्लान के साथ क्रिटिकल इलनेस राइडर, परमानेंट डिसएबिलिटी राइडर, एक्सीडेंटल बेनिफिट राइडर, वेभर ऑफ प्रीमियम राइडर मिलते हैं।
वीडियो देखें
sab220513
पर: 12:24, मई 22, 2013Insurance Help
How much do you know your insurance BONUS? Your insurance policy is just not for saving tax. The bonus that accrue...
Guest
पर: 15:34, मई 21, 2013बीमा
kuch bhi nahi milenga...
