सन फार्मा के मुनाफे में 31.8% की बढ़ोतरी
वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 31.8 फीसदी बढ़कर 881 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2012 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 668.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2013 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सन फार्मा का राजस्व 33 फीसदी बढ़कर 2,852 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2012 की तीसरी तिमाही में सन फार्मा का राजस्व 2,145 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में सन फार्मा को 68 करोड़ की अन्य आय हासिल हुई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि में 33.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में सन फार्मा का एबिटडा 964 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,261 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में सन फार्मा का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 44.9 फीसदी से घटकर 44.2 फीसदी रहा।
सन फार्मा के फाइनेंस और अकाउंट्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट उदय बल्डोटा का कहना है कि टैरो के साथ ऑफर प्राइस बढ़ाने को लेकर कंपनी के मतभेद थे लेकिन सन फार्मा टैरो में हिस्सेदारी बनाए रखेगी। कंपनी ने यूआरएल फार्मा का अधिग्रहण 2 हफ्ते पहले पूरा कर लिया है।
वीडियो देखें
MMB Messenger
पर: 17:57, मई 21, 2013[Kirloskar Broth - BSE:Rs. NSE:Rs. when posted],
Kirloskar Broth
Kirloskar Brothers Investments has reported a sales standalone turnover of Rs 0.56 crore and a net profit of Rs 0.3...
arvindjha2050
पर: 08:38, मई 19, 2013[Kirloskar Broth - BSE:Rs. NSE:Rs. when posted],
HDFC Gold ETF
Huge income...
