बजट में एमएफ पेंशन प्रोडक्ट पर टैक्स छूटः सूत्र - Moneycontrol

बजट में एमएफ पेंशन प्रोडक्ट पर टैक्स छूटः सूत्र

प्रकाशित Fri, फ़रवरी 08, 2013 पर 13:20  |  स्रोत : CNBC-Awaaz

तीन हफ्ते बाद पेश होने वाला बजट म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए ढेर सारी खुशखबरी ला सकता है। सूत्रों के मुताबिक म्यूचुअल फंड के पेंशन प्लान पर टैक्स छूट देने का ऐलान किया जा सकता है। साथ ही सभी म्यूचअल फंड को राजीव गांधी इंक्विटी सेविंग्स स्कीम के दायरे में लाने का भी ऐलान किया जा सकता है।


अभी म्यूचुअल फंड के सिर्फ 2 पेंशन प्रोडक्ट यूटीआई रिटायरमेंट बेनेफिट पेंशन फंड और टेंपलेटन इंडिया पेशन प्लान पर टैक्स छूट दी जा रही है।


सरकार के म्यूचुअल फंड के पेंशन प्लान पर टैक्स छूट देने का ऐलान होने से एफएफ इंडस्ट्री को लंबे समय के लिए फंड मिलने में आसानी होगी। साथ ही निवेशकों को लंबे समय के लिए निवेश का नया जरिया भी मिल जाएगा। माना जा रहा है कि टैक्स छूट मिलने के बाद म्यूचुअल इंडस्ट्री को पेंशन प्लान से 50,000 करोड़ रुपये जुटने का अनुमान है।


सूत्रों का कहना है कि बजट में राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम का दायरा बढ़ाने का भी ऐलान किया जाएगा। म्यूचुअल फंड के डाइवर्सिफाइड फंड को भी राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल टॉप 100 कंपनियों में पैसे लगाने वाले फंड ही राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम में शामिल किए गए हैं।

इस बारे में अपनी राय दीजिए
पोस्ट करनेवाले: vivek9798पर: 10:45, मई 24, 2013

Axis Gold ETF

good market value of this company....

पोस्ट करनेवाले: moneyuncontroldपर: 11:12, मई 22, 2013

can it b shorted now?...