हिंडाल्को का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी - Moneycontrol
Moneycontrol » समाचार » सब समाचार

हिंडाल्को का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

प्रकाशित Fri, फ़रवरी 08, 2013 पर 13:49  |  स्रोत : Moneycontrol.com

वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 3.7 फीसदी घटकर 434 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2012 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हिंडाल्को का मुनाफा 450.7 करोड़ रुपये रहा था।


वित्त वर्ष 2013 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हिंडाल्को की बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 6,790 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2012 की तीसरी तिमाही में हिंडाल्को की बिक्री 6,590 करोड़ रुपये रही थी।


साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में हिंडाल्को की अन्य आय 90.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 318.1 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का एबिटडा 656.70 करोड़ रुपये से घटकर 500.28 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हिंडाल्को का एबिटडा मार्जिन 9.96 फीसदी से घटकर 7.37 फीसदी रहा।


हिंडाल्को का कहना है कि पिछली कई तिमाहियों से कारोबार में ग्रोथ बरकरार रही है। अन्य आय में आई बढ़त से तीसरी तिमाही के नतीजे बेहतर रहे हैं। स्मेल्टर कारोबार को लेकर दिक्कतें बनी हुई हैं। हालांकि एल्यूमिनियम कारोबार में कोई दिक्कत नहीं देखने को मिल रही है।


हिंडाल्को के मुताबिक यूके के प्लांट में फॉइल का उत्पादन शुरू हो गया है। हिराकुड प्लांट की मदद से भी उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में हिराकुड प्लांट की उत्पादन क्षमता 165 किलोटन से बढ़ाकर 210 किलोटन करने की उम्मीद है। हिराकुड प्लांट के लिए सभी पर्यावरणीय मंजूरियां मिल गई हैं। हालांकि आयात के मोर्चे पर, खासकर चीन के बाजार से तगड़ी चुनौती मिल रही है।

इस बारे में अपनी राय दीजिए
पोस्ट करनेवाले: vivek9798पर: 10:45, मई 24, 2013

Axis Gold ETF

good market value of this company....

पोस्ट करनेवाले: moneyuncontroldपर: 11:12, मई 22, 2013

can it b shorted now?...