प्रॉपर्टी निवेश में कैसे बरते सावधानी
रियल इस्टेट मार्केट में काफी हलचल हो रही है और इस सेक्टर में आई तेजी का फायदा उठाने के लिए लोग प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं। लेकिन प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले कुछ सावधानीयां बरती जाए तो ये सबसे बेहतर रिटर्न देने वाला निवेश साबित हो सकता है। आइए जानते है प्रॉपर्टी में निवेश पर कुशमैन एंड वेकफील्ड के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अरविंद नंदन के सुझाव।
सवाल : गगन डेवलपर के मिकासा, वाघोली प्रोजेक्ट में 2 बीएचके लिया है। 3 साल में पजेशन मिलेगा। क्या ये निवेश भविष्य में अच्छे रिटर्न देगा?
अरविंद नंदन : प्रस्तावित आउटर रिंग रोड से आपने चुने हुए लोकेशन को काफी फायदा होगा। अगले 3-5 सालों में वहां प्रॉपर्टी के दाम 35-40 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।
सवाल : 3000 वर्गफुट का 4 बीएचके फ्लैट कमला लैंडमार्क के निर्वाणा अपार्टमेंट, बोरिवली में बुक किया है, क्या ये निवेश ठीक है?
अरविंद नंदन : बोरिवली लिंक रोड रहने के लिहाज से बढ़िया लोकेशन है। कमला लैंडमार्क की साख अच्छी है। लेकिन निर्वाणा अपार्टमेंट के प्रोजेक्ट में कुछ विवाद होने के कारण प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी हो रही है।
सवाल : 35-40 लाख रुपये के बजट में फरीदाबाद में 2-3 बीएचके फ्लैट लेना है, क्या इस बजट में अच्छे प्रोजेक्ट में घर मिलेगा?
अरविंद नंदन : फरीदाबाद एक अच्छा लोकेशन है। फरीदाबाद में प्रॉपर्टी निवेश पर बढ़िया रिटर्न की उम्मीद है। फरिदाबाद में निवेश के लिए सेक्टर 78, 75, 70 अच्छे हैं और वहां पर रॉयल हेरिटेज, पार्क एलीट, आर पी सवाना, रेडवुड रेसिडेंसी जैसे अच्छे प्रोजेक्ट्स भी मौजूद है। फरीदाबाद के प्रॉपर्टी बाजार से लगभग 25-40 फीसदी तक का एप्रिसिएशन मिल सकता है।
फरीदाबाद नहरपार ये एक नया इलाका है जहां तेजी से कंस्ट्रक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप हो रहा है। लंबी अवधि के निवेश के लिए फरीदाबाद नहरपार काफी अच्छा लोकेशन है।
सवाल : बदलापुर, ठाणे में रिसेल में 535 स्क्वेयर फिट का फ्लैट लेना है। प्रॉपर्टी 15 लाख रुपये में मिलेगी। क्या इस इलाके में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद साबित होगा?
अरविंद नंदन : बदलापुर में काफी डेवलपमेंट हो रहा है। वहां नामी बिल्डर्स के प्रोजेक्ट शुरू है और प्रॉपर्टी के दाम भी सही है। रिसेल में खरीदी हुई प्रॉपर्टी पुरानी है इसलिए आप प्रॉपर्टी की मौजूदा हालत और इसके कानूनी कागजात जांच लें।
सवाल : 5-8 साल के लिए कोलकाता के केस्टोपुर, वीआईपी रोड और ईएम बाईपास पर निवेश करना है, प्रॉपर्टी के दाम और एप्रिसिएशन के बारे में जानकारी चाहिए?
अरविंद नंदन : आपको कोलकाता में रिहायशी या कमर्शियल प्रॉपर्टी में कहां निवेश करना है, पहले ये तय करना होगा। आपको रिहायशी प्रॉपर्टी में निवेश ज्यादा फायदेमंद होगा। केस्टोपुर में अभी प्रॉपर्टी की कीमत 4,000-4,500 रुपये वर्गफुट चल रही है। वहीं वीआईपी रोड पर प्रॉपर्टी की कीमत 4,500-6,500 रुपये वर्गफुट है।
ईएम बाईपास तो काफी बड़ा इलाका है और वहां प्रॉपर्टी की कीमत 5,000-8,000 रुपये वर्गफुट है। कमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमत रिहायशी प्रॉपर्टी से दोगुनी है। इसलिए बजट और रिटर्न के हिसाब से निवेश कहां करना है, ये आप तय करें।
सवाल : 10 साल की अवधि के लिए निवेश के तौर पर नोएडा में 2 बीएचके फ्लैट लेना है, अच्छे प्रोजेक्ट्स का सुझाव चाहिए?
अरविंद नंदन : नोएडा, नोएडा एक्सटेंशन निवेश के लिए बढ़िया है। आप नोएडा एक्सटेंशन में गौर सौदर्यंम प्रोजेक्ट निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा सेक्टर 78, 117, 120, 121, 143 में गुलशन एकेबाना, क्लियो काउंटी, मॉडर्न, यूनिटेक यूनिहोम जैसे कई अच्छे प्रोजेक्ट चल रहें। लेकिन इनमें निवेश से पहले आप दाम जरूर जांच लें। नोएडा, नोएडा एक्सटेंशन, नोएडा एक्सप्रेस वे, गाजियाबाद, फरीदाबाद में निवेश पर बढ़िया रिटर्न की उम्मीद है।
सवाल : कोल्टे पाटिल के डाउन टाउन, खराड़ी प्रोजेक्ट में 2बीएचके 67 लाख रुपये का मिल रहा है। क्या ये निवेश ठीक है, 5 साल के बाद कितने रिटर्न की उम्मीद है?
अरविंद नंदन : आपने बढ़िया लोकेशन और प्रोजेक्ट का चुनाव किया है। कोल्टे पाटिल की साख अच्छी है और यहां से आने वाले समय में 35-50 फीसदी रिटर्न की उम्मीद है।
सवाल : 50-55 लाख रुपये के बजट में 3 बीएचके फ्लैट लेना है। गौर सिटी प्रोजेक्ट में निवेश करना है। क्या नोएडा एक्सटेंशन में निवेश करना सुरक्षित होगा?
अरविंद नंदन : आपको अपने बजट में विकल्प मिल जाएंगे। नोएडा एक्सटेंशन में निवेश भविष्य में अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन अभी डेवलपमेंट पूरी तरह से नहीं हुआ है इसलिए तुरंत रहने के लिहाज से सही नहीं है। लंबी अवधि के लिए निवेश में ज्यादा फायदा होगा। आप चाहे तो नोएडा के सभी सेक्टरों का जायजा लें सकते हैं। इसके अलावा आपको एनसीआर में निवेश के लिए गुड़गांव-मानेसर की तरफ भी अच्छी प्रॉपर्टी मिल सकती है।
सवाल : 50 लाख रुपये के बजट में गुड़गांव में घर लेना है, अच्छे प्रोजेक्ट का सुझाव चाहिए?
अरविंद नंदन : गुड़गांव में निवेश के लिए आपको अपना बजट बढ़ाना होगा। आपको मानेसर या भिवाड़ी तक अच्छी प्रॉपर्टी मिल सकती है। भिवाड़ी डीएमआईसी का बड़ा सेंटर है और वहां रेट्रोपॉलिस और नॉलेजसिटी का काम शुरू है। भिवाड़ी में तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है।
वीडियो देखें
panvel shrirang
पर: 15:48, मई 22, 2013Property
navi mumbai panvel property - outlook for next 3-5 years?...
Guest
पर: 13:16, मई 22, 2013प्रॉपर्टी
सर मेसूरत मे घरकहा खरीदु कृपया लोकेशन बताया...
