आज के चर्चित स्टॉक्स
कौन से हैं वो शेयर जिन पर होगी आज बाजार की नजर।
टीसीएस
टीसीएस ने अमेरिका में वेतन से जुड़े मामले को सुलझाने के लिए 3 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है।
एस्सार पोर्ट, एस्सार शिपिंग
सीएलएसए ने 83.84 रुपये प्रति शेयर के भाव पर एस्सार पोर्ट के 3354238 शेयरों में बिकवाली की है।
सीएलएसए ने 21.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर एस्सार शिपिंग के 2627119 शेयरों में बिकवाली की है।
एबीजी शिपयार्ड
कंपनी के प्रोमोटर एबीजी इंटरनेशनल ने 309.43 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 327552 शेयर खरीदे।
नेस्ले
नेस्ले ने अमेरिकी मेडिकल न्यूट्रिशन कंपनी पामलैब को खरीद लिया है। हालांकि नेस्ले ने इस सौदे के वैल्यूएशन का खुलासा नहीं किया है।
बीपीसीएल, एचपीसीएल, इंडियन ऑयल
तेल कंपनियों ने रेल बजट में मालभाड़े में की गई बढ़ोतरी का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने का फैसला किया है। रेल बजट में डीजल, रसोई गैस और केरोसिन की ढुलाई पर मालभाड़े में 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।
एनएमडीसी
सूत्रों का कहना है कि रेलवे के मालभाड़े में की गई बढ़ोतरी से जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के मार्जिन पर असर दिख सकता है। वित्त वर्ष 2014 में मालभाड़े की बढ़ोतरी के बोझ को निर्यात से पूरा किया जाएगा। मालभाड़े में बढ़ोतरी का असर सिर्फ निर्यात कारोबार पर दिखेगा।
हैवेल्स इंडिया
अमेरिका की फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन जानुस ने 420 करोड़ रुपये में हैवेल्स इंडिया की 5.16 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।
हिंडाल्को
हिंडाल्को के सिल्वासा प्लांट में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
सेल
सूत्रों का कहना है कि सेल का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) 20 मार्च को आ सकता है।
रेडिंग्टन इंडिया
रेडिंग्टन इंडिया ने अमेजन की सब्सिडियरी कंपनी के साथ किंडल डिवाइस की बिक्री के लिए करार किया है।
बीएसई
आज से 12 कंपनियों के निचले सर्किट की सीमा को कम किया गया है। बीएसई ने 5 कंपनियों के शेयरों में निचले सर्किट की सीमा घटाकर 10 फीसदी कर दी है, जिसमें अंजानेया लाइफकेयर, भगवती बैंक्वेट्स, जेमिनी कम्यूनिकेशंस और सुदार गारमेंट का समावेश है। बीएसई ने कुछ कंपनियों के निचले सर्किट की सीमा 5 फीसदी तय की है। 5 फीसदी के निचले सर्किट की सीमा में डीबी रियल्टी, 7सीज, भोरुका एल्यूमिनियम, ब्रॉडकास्ट इनीशिएटिव, वर्धमान पॉलिटेक्स का समावेश किया गया है।
वीडियो देखें
MMB Messenger
पर: 15:50, जून 19, 2013स्टॉक व्यू खबरें
ऐसी कंपनियों पर फोकस होगा जिन्होंने 1 साल पह...
MMB Messenger
पर: 12:05, जून 17, 2013स्टॉक व्यू खबरें
हम आपको उन 40 स्टॉक्स के बारे में जानकारी दें...
