आज संसद में पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण - Moneycontrol
Moneycontrol » समाचार » इकॉनॉमिक सर्वे

आज संसद में पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

प्रकाशित Wed, फ़रवरी 27, 2013 पर 08:21  |  स्रोत : Moneycontrol.com

आज 12 बजे वित्त मंत्री पी चिदंबरम लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2014 के लिए विकास दर के लक्ष्य तय किए जाएंगे और इसे हासिल करने के उपाय भी सुझाए जाएंगे।


माना जा रहा है कि आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2014 के लिए 6.5 फीसदी के विकास दर का लक्ष्य तय किया जा सकता है। वहीं मार्च में महंगाई दर 6.2-6.6 फीसदी रहने का अनुमान दिया जा सकता है। मैन्यूफैक्चरिंग और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ठोस उपाय बताए जा सकते हैं। आर्थिक सुधार के एजेंडे पर तेजी से अमल की जरूरत बताई जा सकती है।


आर्थिक सर्वेक्षण में आर्थिक सुधार के एजेंडे पर तेजी से अमल की जरूरत बताई जा सकती है। वहीं सब्सिडी में कटौती जारी रखने की सिफारिश मुमकिन है। लेकिन सरकारी आमदनी बढ़ाने के लिए सुझाए जाने वाले उपाय अहम होंगे। इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर पर जोर दिया जा सकता है।


पूर्व वित्त सचिव एस नारायण का कहना है कि वित्त वर्ष 2014 में वित्तीय घाटा 4.8 फीसदी रह सकता है। बजट में शेयर बाजार में नई जान फूंकने के लिए ऐलान किए जा सकते हैं। बजट में आयकर की उच्च सीमा वाली श्रेणी पर सरचार्ज लगाया जा सकता है। हालांकि बजट में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के लिए रियायत देने का ऐलान होना जरूरी है।


एस नारायण के मुताबिक बजट में एक्साइज ड्यूटी और सर्विस टैक्स की दरों में बढ़ोतरी संभव नहीं है। वित्त वर्ष 2014 में सरकार की उधारी 5.8-5.9 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।


वीडियो देखें

इस बारे में अपनी राय दीजिए
पोस्ट करनेवाले: arvindjha2050पर: 08:38, मई 19, 2013

HDFC Gold ETF

Huge income...

पोस्ट करनेवाले: MMB Messengerपर: 16:59, मई 08, 2013

[Surana Ventures - BSE:Rs. NSE:Rs. when posted],

Surana Ventures

Surana Ventures has reported a sales standalone turnover of Rs 22.14 crore and a net profit of Rs 1.10 crore for th...