रेल बजट में पूरे देश का खयाल रखाः पवन बंसल - Moneycontrol
Moneycontrol » समाचार » रेल बजट

रेल बजट में पूरे देश का खयाल रखाः पवन बंसल

प्रकाशित Wed, फ़रवरी 27, 2013 पर 08:23  |  स्रोत : CNBC-Awaaz

रेल मंत्री को पिछले दरवाजे से रेल किराया महंगा करने की जरूरत क्यों पड़ी। और क्या उन्होने कुछ इलाकों को नजर अंदाज किया है। रेल बजट पर रेल मंत्री पवन बंसल से खास बातचीत।


रेल मंत्री पवन बंसल का कहना है कि रायबरेली में केवल एक प्रोजेक्ट लगाने की घोषणा की गई है तो इसे रायबरेली बजट कहना गलत होगा। विपक्ष के आरोप बेबुनियाद हैं और रेल बजट में पूरे देश का खयाल रखा गया है।


पवन बंसल के मुताबिक तत्काल का किराया बढ़ाना जरूरी था और आगे चलकर आरक्षण की लागत कम होगी। 97 फीसदी लोगों पर सरचार्ज का असर नहीं पड़ेगा।


बल्क डीजल के खरीदारों की लागत बढ़ी है और डीजल के दाम बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ाना जरूरी था। डीजल के दाम बढ़े तो और किराया बढ़ेगा।


रेल मंत्री पवन बंसल के मुताबिक रेल बजट में सभी राज्यों का खयाल रखा गया है और राजस्थान सरकार ने जमीन दी है।


वीडियो देखें

इस बारे में अपनी राय दीजिए
पोस्ट करनेवाले: vivek9798पर: 10:45, मई 24, 2013

Axis Gold ETF

good market value of this company....

पोस्ट करनेवाले: moneyuncontroldपर: 11:12, मई 22, 2013

can it b shorted now?...