Moneycontrol » समाचार » बाज़ार खबरें
गूगल+ पर बजट की बारिकियां समझाएंगे वित्तमंत्री
प्रकाशित Wed, फ़रवरी 27, 2013 पर 08:24 | स्रोत : CNBC-Awaaz
फेसबुक और गूगल प्लस जैसे सोशल मीडिया को हमेशा शक की निगाह से देखने वाली सरकार अब इसको हथियार बनाकर इस्तेमाल करना चाहती है। सरकार जान गई है कि ये लोगों से जुड़ने और उनके सवालों का जवाब देने का एक शानदार प्लेटफॉर्म है और इसकी ताकत को समझते हुए वित्तमंत्री पी चिदंबरम गूगल प्लस पर लोगों को बजट की बारीकियां समझाएंगे।
गूगल प्लस पर हैंगआउट के जरिए वो बजट पर आम लोगों से जुड़ेंगे और इस पर चर्चा करेंगे। नरेंद्र मोदी के बाद चिदंबरम हैंगआउट करने वाले पहले बड़े नेता होंगे। यूपीए सरकार का सोशल मीडिया पर ये पहला बड़ा आयोजन होगा। मजेदार बात ये है कि इस हैंगआउट में आनंद महिंद्रा, जहांगीर अजीज और अमित सिंघल भी शामिल होंगे।
इस बारे में अपनी राय दीजिए
पोस्ट करनेवाले:
vinay01
पर: 21:42, मई 23, 2013
vinay01
पर: 21:42, मई 23, 2013बाज़ार खबरें
...
पोस्ट करनेवाले:
MMB Messenger
पर: 21:42, मई 23, 2013
MMB Messenger
पर: 21:42, मई 23, 2013बाज़ार खबरें
टेलिकॉम सेक्टर रेगुलेटर ट्राई ने आज सभी टेल...
