जल्द मिलेगा किंगफिशर को नोटिसः एसबीआई - Moneycontrol
Moneycontrol » समाचार » कंपनी समाचार खबरें

जल्द मिलेगा किंगफिशर को नोटिसः एसबीआई

प्रकाशित Wed, फ़रवरी 27, 2013 पर 08:44  |  स्रोत : Moneycontrol.com

बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस से कर्ज वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी के सबसे बड़े लेनदार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज वसूली का नोटिस 1 महीने में मिल जाएगा।


एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा है कि बैंकों ने कर्ज वसूली के लिए एक कमेटी बना ली है। और ये कमेटी कर्ज वसूलने के लिए कानूनी सलाह ले रही है।


वहीं किंगफिशर एयरलाइंस का नुकसान इंडिगो का फायदा बन गया है। सूत्रों के मुताबिक किंगफिशर एयरलाइंस के खाली हुए स्लॉट के लिए इंडिगो सबसे बड़ी दावेदार है। जानकार भी मानते हैं कि अब इंडिगो कमाऊ विदेशी रूट के अधिकार मांगेगी खासकर दुबई और थाईलैंड के रूट।


इंडिगो के अलावा स्पाइसजेट भी विदेशी रूट के लिए दावा पेश करेगी। लेकिन इंडिगो के पास 16 नए एयरबस विमान आने वाले हैं ऐसे में उसकी दावेदारी ज्यादा मजबूत होगी।


वीडियो देखें

इस बारे में अपनी राय दीजिए
पोस्ट करनेवाले: master of noneपर: 19:24, मई 24, 2013

Market Strategy - Short Term

Monday go short for tgt 5840 next week. ...

पोस्ट करनेवाले: Guestपर: 09:40, मई 24, 2013

स्टॉक व्यू खबरें

क्या इन स्टॉक मैं से मार्जिन + मैने भी खरीद स...