क्या हैं बजट से ऑटो सेक्टर की उम्मीदें
28 फरवरी को बजट आने वाला है और सभी सेक्टर की बजट से ढेरों उम्मीदें हैं। बजट से क्या चाहता है ऑटो सेक्टर ये बताने के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट के ऑटो एनालिस्ट निशांत वास ने अपनी राय दी है।
निशांत वास का कहना है कि डीजल कारों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की उम्मीद कम है क्योंकि सरकार ने पहले ही डीजल के दाम विनियंत्रित करने की घोषणा कर दी है। हालांकि अगर डीजल कारों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई जाती है तो महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी पर नकारात्मक असर देखा जा सकता है।
ऑटो सेक्टर पर एक्साइज ड्यूटी खत्म करने की संभावना कम ही है। हालांकि कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के लिए कुछ रियायतों का ऐलान होने की उम्मीद है क्योंकि इसका देश की जीडीपी ग्रोथ में बहुत बड़ा हिस्सा है।
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के लिए जेएनएनयूआरएम का दायरा बढ़ाये जाने की उम्मीदें हैं जिससे बसों की मांग बढ़ेगी और इस सेगमेंट को फायदा होगा।
निशांत वास के मुताबिक सरकार को ग्रामीण इलाकों में कृषि पर फोकस बढ़ाना चाहिए जिससे इस क्षेत्र में ट्रैक्टरों की मांग बढ़ेगी और ऑटो सेक्टर को फायदा होगा।
वीडियो देखें
MMB Messenger
पर: 17:57, मई 21, 2013[Kirloskar Broth - BSE:Rs. NSE:Rs. when posted],
Kirloskar Broth
Kirloskar Brothers Investments has reported a sales standalone turnover of Rs 0.56 crore and a net profit of Rs 0.3...
arvindjha2050
पर: 08:38, मई 19, 2013[Kirloskar Broth - BSE:Rs. NSE:Rs. when posted],
HDFC Gold ETF
Huge income...
