मजबूत रुपये से नॉन-एग्री कमोडिटी पर दबाव
आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने वित्तीय घाटे पर काबू पाने का संकेत दिया है। और इसी वजह से आज रुपये की चाल बदल गई है। लेकिन वित्तीय घाटे पर काबू और रुपये की मजबूती की खबरों का असर घरेलू कमोडिटी बाजार पड़ा है और सोना-चांदी समेत पूरे नॉन एग्री कमोडिटी में तेज गिरावट आई है।
घरेलू बाजार में सोने और चांदी की गिरावट बढ़ गई है। दरअसल डॉलर के मुकाबले रुपये में आई मजबूती से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दोहरा दबाव पड़ा है। क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दबाव में आ गए हैं।
फिलहाल कॉमैक्स पर सोने और चांदी में 0.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एमसीएक्स पर सोना 0.6 फीसदी लुढ़ककर 29,920 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.7 फीसदी की टूटकर 54,200 रुपये के नीचे आ गई है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.25 फीसदी फिसलकर 5,015 रुपये पर आ गया है।
बेस मेटल्स में भी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर कॉपर का भाव करीब 1 फीसदी टूट चुका है। इसी तरह से एल्यूमीनियम, निकेल और जिंक में भी तेज गिरावट आई है, हालांकि लंदन मेटल एक्सचेंज पर और शंघाई मेटल एक्सचेंज पर अभी भी कॉपर में मजबूती कायम है।
एनसीडीईएक्स पर कैस्टर सीड 3.5 फीसदी चढ़ गया है। हालांकि एनसीडीईएक्स पर हल्दी और धनिया में करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कोटक कमोडिटीज की निवेश सलाह
कच्चा तेल एमसीएक्स (मार्च वायदा) : बेचें - 5040, स्टॉपलॉस - 5098 और लक्ष्य - 4932
निकेल एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : बेचें - 905, स्टॉपलॉस - 919 और लक्ष्य - 879
ग्लोब कमोडिटीज की निवेश सलाह
सोना एमसीएक्स (अप्रैल वायदा) : बेचें - 30040, स्टॉपलॉस - 30140 और लक्ष्य - 30810
कुंवरजी कमोडिटी की निवेश सलाह
सोयातेल एनसीडीईएक्स (मार्च वायदा) : बेचें - 688, स्टॉपलॉस - 694 और लक्ष्य - 678
चना एनसीडीईएक्स (अप्रैल वायदा) : खरीदें - 3340, स्टॉपलॉस - 3305 और लक्ष्य - 3385
वीडियो देखें
Mr. Stock
पर: 21:45, मई 25, 2013Commodities
Srin r u here ?...
gsonibewfa
पर: 21:45, मई 25, 2013Commodities
iski sabko pahchan nahi ye do din ka mehamaan nahi mushkil hai bahoot aasaan nahi ye pyar bhulana bachpan ka...
