Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  07,  2025

ऐसे पाएं काजोल जैसे स्टाइलिश और आरामदायक साड़ी-ब्लाउज लुक

क्या आप भी अपने एथेनिक लुक्स को और ज्यादा स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल की साड़ी-ब्लाउज स्टाइल में कई बेहतरीन आइडिएज हैं।

Image Credit: Instagram

जो हर महिला के लिए फैशन में नया ट्रेंड ले आती हैं। आज आपको काजोल की साड़ी-ब्लाउज स्टाइल की खासियतें और टिप्स बताएंगे, जिनसे आप अपने एथनिक लुक को और भी शानदार बना सकती हैं।

Image Credit: Instagram

काजोल अक्सर साटन या सिल्क ब्लाउज पहनती हैं जो साड़ी को एलीगेंस का टच देते हैं। इसका सिंपल लेकिन ग्लोसी फिनिश आपके लुक को परफेक्ट बनाता है।

Image Credit: Instagram

उनका ब्लाउज डिजाइन अक्सर बैकलेस या कट-आउट स्टाइल में होता है, जो पारंपरिक पहनावे में मॉडर्न ट्विस्ट लाता है।

Image Credit: Instagram

काजोल के ब्लाउज पर अक्सर खूबसूरती से हाथ की कढ़ाई या एंब्रॉयडरी होती है, जो लुक को रॉयल्टी देती है।

Image Credit: Instagram

वह कई बार फुल स्लीव या शॉर्ट कैप स्लीव वाले ब्लाउज चुनती हैं, जो साड़ी के साथ परफेक्ट मेल बनाते हैं।

Image Credit: Instagram

काजोल स्लीक और सिंपल न्यूड या पेस्टल रंग के ब्लाउज को पसंद करती हैं, जो हर तरह की साड़ी के साथ खूबसूरती से जचते हैं।

Image Credit: Instagram

उनके ब्लाउज का बैक डिजाइन अक्सर स्टेटमेंट रहता है, जैसे स्ट्रैपी, डोरी या फीता, जो नजरें अपनी ओर खींचता है।

Image Credit: Instagram

काजोल रेशमी, जॉर्जेट या नेट जैसे फैब्रिक के साथ भी ब्लाउज को एक्सपेरीमेंट करती हैं, जो डिफरेंट लुक और टेक्सचर देती है।

Image Credit: Instagram

कौन हैं वो सुपरस्टार्स जिन्होंने कपूर सिस्टर्स संग किया रोमांस सीन
Find out More