Image Credit: google

by shradha tulsyan | AUG  16,  2025

मलाइका अरोड़ा ने  उम्र पर तानों का दिया दमदार जवाब,बेटे अरहान ने किया सपोर्ट

मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर लोग उन्हें ताने मारते हैं, लेकिन मलाइका कभी पीछे नहीं हटतीं।

Image Credit: istock

उन्होंने न सिर्फ ट्रोल्स की सोच पर सवाल उठाए, बल्कि बताया कि ऐसे नकारात्मक कमेंट्स से वे और मजबूत बनती हैं। साथ ही बेटे अरहान का साथ उनके लिए सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम है। 

Image Credit: istock

दरअसल मलाइका को कई बार बुढ़िया कहकर ट्रोल किया गया, लेकिन उन्होंने कभी इन बातों से खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया।

Image Credit: istock

उनका कहना है कि कठोर शब्द दिल को लगते हैं, क्योंकि लोग दूसरों की भावनाएं नहीं समझते।

Image Credit: istock

मलाइका मानती हैं कि बाहर से लोग उन्हें खुशमिजाज और कॉन्फिडेंट देखते हैं, मगर हर मुस्कान के पीछे कई बार दुख और तकलीफें छुपी होती हैं।

Image Credit: istock

उनके लिए ट्रोलिंग अब एक मोटिवेशन बन गई है। वे तय कर चुकी हैं कि आलोचनाओं के बावजूद अपनी पहचान और काबिलियत साबित करेंगी।

Image Credit: istock

मलाइका खुद से वादा करती हैं कि वे हर उस उम्मीद पर खरा उतरेंगी, जिसमें लोग उन्हें कमतर आंकते हैं।

Image Credit: istock

उनका मानना है कि नेगेटिव बातें आगे बढ़ने का मौका देती हैं, बशर्ते आप उन्हें सीख की तरह लें।

Image Credit: istock

मलाइका ने बताया कि जब भी कोई बात बुरी लगती है, उनका बेटा अरहान हमेशा उन्हें हिम्मत दिलाता है।

Image Credit: istock

अरहान की छोटी-छोटी बातें मलाइका को जिंदगी को हल्के में लेने और सकारात्मक सोचने की प्रेरणा देती हैं।

Image Credit: istock

फ़िल्मी सेट पर शुरू हुआ रोमांस, असल जिंदगी में बना रिश्ता
Find out More