Get App

Dharmendra: धर्मेंद्र की तबीयत फिर बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

Dharmendra Health : फैंस सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और उन्हें लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं। धर्मेंद्र, जिन्हें प्यार से "बॉलीवुड का ही-मैन" कहा जाता है, छह दशकों से ज्यादा समय से भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा कलाकारों में शामिल रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2025 पर 7:13 PM
Dharmendra: धर्मेंद्र की तबीयत फिर बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती
Dharmendra Health : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबियत अचानक बिगड़ गई है।

Dharmendra Health Update : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबियत अचानक बिगड़ गई है।89 साल के अभिनेता को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगनी शुरू कर दी हैं। हांलकि, अभिनेता के करीबियों के मुताबिक, वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।

फैंस कर रहे हैं दुआ 

फैंस सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और उन्हें लगातार शुभकामनाएं भेज रहे हैं। धर्मेंद्र, जिन्हें प्यार से "बॉलीवुड का ही-मैन" कहा जाता है, छह दशकों से ज्यादा समय से भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा कलाकारों में शामिल रहे हैं। उन्होंने शोले, चुपके चुपके और सत्यकाम जैसी यादगार फिल्मों में काम किया है। बड़ी उम्र के बावजूद धर्मेंद्र आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वह आखिरी बार 2023 में रिलीज़ हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे, और अपनी शानदार मौजूदगी से फिर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

हेल्थ पर सामने आई ये जानकारी 

अभी उनकी सेहत को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उनके परिवार की ओर से अच्छी खबर आएगी। धर्मेंद्र की अगली फिल्म इक्कीस है, जो इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। 

यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया हो। साल 2022 में भी उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के चलते कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल में रहना पड़ा था। उस समय उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी हालत के बारे में बताया था और कहा था कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें