Air India: क्रैश के बाद 5 दिन में बाद अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट हुई कैंसिल, टेकऑफ से ठीक पहले पता चली ये बड़ी बात

Air India Ahmedabad London Flight: 12 जून के भयानक हादसे के बाद यह अहमदाबाद से लंदन के लिए दूसरी सीधी उड़ान थी। 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई-171 क्रैश हो गया था, इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी। वहीं हादसे के बाद फ्लाइट का नंबर भी बदल दिया गया था

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
उड़ान से ठीक पहले एअर इंडिया के विमान में तकनीकी खामी का पता चला

Air India Ahmedabad London Flight: अहमदाबाद से लंदर जा रही एयर इंडिया का विमान को कैंसिल कर दी गई है। बता दें कि मंगलवार यानी 17 जून को प्लेन क्रैश की घटना के बाद 5 दिन में अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की लगातार फ्लाइट कैंसिल की गई है। इसके पीछे तकनीकी खामी को वजह बताया गया है। फ्लाइट संख्या AI-159 अहमदाबाद से मंगलवार दोपहर 1:10 बजे लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट के टेकऑफ से कुछ घंटे पहले ही इस तकनीकी खराबी का पता चला।

हादसे के पांच दिन बाद दूसरी फ्लाइट कैंसिल

बता दें कि मंगलवार (17 जून) को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने को तैयार एआई-159 को टेकऑफ से कुछ मिनट पहले कैंसिल कर दिया गया। इस फ्लाइट को दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरनी थी। टेकऑफ से ठीक पहले हुए रूटीन चेकअप के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला। जिसके बाद, फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। वहीं इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने बताया कि, अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI159 को आज रद्द कर दिया गया है। इसकी वजह विमान की तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि हवाई क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंध और अतिरिक्त सुरक्षा जांचें रहीं, जिनके चलते विमान को सामान्य से ज्यादा समय तक लौटकर रुकना पड़ा।


एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की सुविधा भी दी जा रही है। अगर कोई यात्री अपनी यात्रा रद्द करना चाहे या तारीख बदलना चाहे, तो उन्हें पूरा पैसा वापस दिया जाएगा या बगैर किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट दोबारा बुक किया जाएगा।

यात्रियों की हुई परेशानी

वहीं आज की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एक यात्री ने कहा, 'इस तरह से जनता को परेशान मत करो। यहां आने के बाद आप बताते हैं कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। अब 250 लोग क्या करेंगे? कहां रहेंगे। एयरलाइंस की तरफ से कोई उचित व्यवस्था नहीं है।'

बदला गया फ्लाइट नंबर

बता दें कि, 12 जून के भयानक हादसे के बाद यह अहमदाबाद से लंदन के लिए दूसरी सीधी उड़ान थी। 12 जून को  अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई-171 क्रैश हो गया था, इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी। वहीं हादसे के बाद फ्लाइट का नंबर भी बदल दिया गया था।  अब इस फ्लाइट को एआई-171 की जगह एआई-159 का नाम दिया गया है। इस फ्लाइट का नंबर बदलने का बाद भी आज उसकी उड़ान रद्द करनी पड़ी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।