Get App

समुद्र में चलताफिरता किला है आईएनएस तमाल, जानिए इस बेमिसाल युद्धपोत की खास बातें

तमाल (Tamal) 3,900 टन का मल्टी-रोल स्टील्थ फ्रिगेट है। यह रूस से मिली क्रिवाक क्लास फ्रिगेट्स सीरीज का आखिरी युद्धपोत है। पिछले दो दशकों में रूस से इस सीरीज के 8 युद्धपोत मिल चुके हैं। यह युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 5:01 PM
समुद्र में चलताफिरता किला है आईएनएस तमाल, जानिए इस बेमिसाल युद्धपोत की खास बातें
तमाल के क्रू में करीब 250 सेलर्स और 26 अधिकारी शामिल हैं।

भारतीय नौसेना को तमाल मिल गया है। यह ऐसे वक्त इंडियन नेवी में शामिल हुआ है, जब भारत के लिए चुनौतियां बढ़ी हैं। तमाल रूस में बना है। हालांकि, यह विदेश में बना आखिरी युद्धपोत है, जो भारतीय नौसेना में शामिल हुआ है। आगे भारतीय नौसेना में शामिल होने वाले सभी युद्धपोत इंडिया में बने होंगे। सरकार डिफेंस के मामले में आत्मनिर्भरता चाहती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा डिफेंस इक्विपमेंट, हथियार, युद्धपोत और लड़ाकू जहाजों का इंडिया में उत्पादन करने पर जोर है।

3,900 टन का मल्टी-रोल स्टील्थ फ्रिगेट है तमाल

तमाल (Tamal) 3,900 टन का मल्टी-रोल स्टील्थ फ्रिगेट है। यह रूस से मिली क्रिवाक क्लास फ्रिगेट्स सीरीज का आखिरी युद्धपोत है। पिछले दो दशकों में रूस से इस सीरीज के 8 युद्धपोत मिल चुके हैं। यह युद्धपोत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस है। भारतीय नौसेना ने तमाल को समुद्र में तैरता ऐसा किला बताया है, जिसे भेदना दुश्मन के लिए बहुत मुश्किल होगा। इसे ब्लू वाटर ऑपरेशन के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।

क्रू में 250 सेलर्स और 26 अधिकारी शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें