Get App

हेट स्पीच केस में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को 2 साल की सजा, विधायकी पर भी लटकी तलवार

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ने बेटे और सुभाषा विधायक अब्बास अंसारी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में सरकारी अधिकारियों को धमकाने वाले बयान दिए थे। भाषण के तुरंत बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने माना कि उनका बयान अधिकारियों को डराने के मकसद से दिया गया था। इस केस में उनके भाई मंसूर अंसारी को भी दोषी पाया गया और सजा सुनाई गई।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2025 पर 4:05 PM
हेट स्पीच केस में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को 2 साल की सजा, विधायकी पर भी लटकी तलवार
अब्बास अंसारी को भड़काऊ भाषण मामले में दो साल की सजा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को शनिवार को दो साल की सजा सुनाई गई। यह सजा एमपी/एमएलए मामलों की विशेष अदालत ने सुनाई है। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ने बेटे और सुभाषा विधायक अब्बास अंसारी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में सरकारी अधिकारियों को धमकाने वाले बयान दिए थे। भाषण के तुरंत बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने माना कि उनका बयान अधिकारियों को डराने के मकसद से दिया गया था।

इस केस में उनके भाई मंसूर अंसारी को भी दोषी पाया गया और सजा सुनाई गई। अब्बास अंसारी ने 2022 का विधानसभा चुनाव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के टिकट पर समाजवादी पार्टी गठबंधन के तहत लड़ा था।

सजा के बाद अब जाएगी विधायकी!

अब्बास अंसारी को मिली दो साल की सजा के बाद यह देखना बाकी है कि क्या उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अयोग्यता की प्रक्रिया शुरू होगी। यह कानून कहता है कि अगर किसी विधायक को दो साल या उससे ज्यादा की सजा होती है, तो वह अपने पद पर नहीं रह सकता। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मऊ में हुई एक रैली में अब्बास अंसारी और उनके भाई मंसूर अंसारी ने मंच साझा किया था। इस दौरान सरकारी अधिकारियों को धमकाने की बात सामने आई थी। पहाड़पुर मैदान में आयोजित एक जनसभा में सरकार बनने पर अधिकारियों को 'ठीक से देख लेने' की धमकी दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें