Image Credit: Pinterest

by Roopali Sharma | jul  08,  2025

रात के खाने में इन 12 लाइट चीजों को करें डाइट में शामिल

रात के समय भारी भोजन करने से अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

Image Credit: Pinterest

इसलिए रात के खाने में हल्का और पौष्टिक भोजन शामिल करना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यहां 12 ऐसी लाइट चीजें दी गई हैं, जिन्हें आप अपनी डिनर डाइट में शामिल कर सकते हैं

Image Credit: Pinterest

मूंग दाल या मिक्स वेजिटेबल सूप हल्का, सुपाच्य और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

Image Credit: Pinterest

सूप

दलिया में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसे सब्जियों या दाल के साथ बनाकर खाएं, यह पेट पर हल्का पड़ता है।

Image Credit: Pinterest

दलिया

मखाना कम कैलोरी वाला स्नैक है, जो पेट को हल्का और भरा हुआ रखता है।

Image Credit: Pinterest

रोस्टेड मखाना

उबला या हल्का मसालेदार पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और जल्दी पच जाता है।

Image Credit: Pinterest

पनीर

रात को गर्म हल्दी दूध पीना पाचन में मदद करता है और अच्छी नींद के लिए भी फायदेमंद है।

Image Credit: Pinterest

हल्दी वाला दूध

खीरा और भुनी मूंगफली मिलाकर बनी चाट हल्की, स्वादिष्ट और पचने में आसान होती है

Image Credit: Pinterest

खीरा-पीनट चाट

साधारण रोटी के साथ मूंग या मसूर की दाल लेना अच्छा रहता है क्योंकि ये जल्दी पच जाती हैं और प्रोटीन भी देती हैं।

Image Credit: Pinterest

रोटी और दाल

पालक, मेथी, सरसों की सब्जी जैसे पत्तेदार सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं और पाचन में मदद करती हैं।

Image Credit: Pinterest

मिक्स वेजिटेबल 

खीरा, गाजर, टमाटर, मूली आदि से बना सलाद हल्का और ताजा विकल्प है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।

Image Credit: Pinterest

वेजिटेबल सलाद

ओट्स को दूध या पानी में पकाकर सब्जियों के साथ खाया जा सकता है, यह हल्का और पौष्टिक होता है।

Image Credit: Pinterest

ओट्स

हल्का मसालेदार अंडा भुर्जी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और रात के खाने में फिट बैठता है।

Image Credit: Pinterest

अंडा भुर्जी

शाकाहारी विकल्प के रूप में टोफू भुर्जी भी प्रोटीन से भरपूर और हल्का भोजन है।

Image Credit: Pinterest

टोफू भुर्जी

दही के साथ ये 12 चीजें कभी ना खाएं
Find out More