Image Credit: Pinterest

by Roopali Sharma | jul  02,  2025

पाचनतंत्र मजबूत बनाना है तो खाइए ये 10 फर्मेंटेड फूड

इन 10 फर्मेंटेड फूड्स को अपनी डाइट में हफ्ते में एक बार जरूर शामिल करें। इससे पाचन तंत्र मजबूत रहेगा, गट हेल्थ सुधरेगी और स्वाद भी मिलेगा।

Image Credit: Pinterest

दही एक नेचुरल प्रोबायोटिक है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी भरपूर होता है।

Image Credit: Pinterest

दही

इडली और डोसा का बैटर चावल और उड़द दाल को फरमेंट करके बनाया जाता है। यह हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन है।

Image Credit: Pinterest

इडली/डोसा बैटर

बेसन से बनने वाला ढोकला फर्मेंटेड स्नैक है, जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और पेट के लिए हल्का रहता है।

Image Credit: Pinterest

ढोकला

यह खासतौर पर पूर्वी भारत में खाया जाता है। चावल को पानी में भिगोकर और फरमेंट करके बनाया जाता है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देता है।

Image Credit: Pinterest

पखाला भात

कांजी गाजर, चुकंदर जैसी सब्जियों को पानी में भिगोकर और फरमेंट करके तैयार की जाती है। यह एक ताजगी देने वाला और पाचन में मदद करने वाला पेय है।

Image Credit: Pinterest

कांजी

गेहूं के आटे को खमीर लगाकर बनाई गई रोटी, जो पेट के लिए हल्की और पचने में आसान होती है।

Image Credit: Pinterest

खमीरी रोटी

छाछ ठंडक देने वाला पेय है, जो पाचन को सुधारता है और पेट की जलन या एसिडिटी में राहत देता है। इसमें भी प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।

Image Credit: Pinterest

छाछ (मठ्ठा)

घर का बना नेचुरल फर्मेंटेड अचार, अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर होता है। यह स्वाद के साथ-साथ पाचन में भी मदद करता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

Image Credit: Pinterest

अचार (नेचुरल फर्मेंटेड)

यह कोरियन और यूरोपियन फर्मेंटेड सब्जियां हैं, जिनमें फाइबर और प्रोबायोटिक्स भरपूर होते हैं। ये पेट की सफाई, सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

Image Credit: Pinterest

किमची या सौकरकूट

कंबुचा एक फर्मेंटेड टी है, जो आंत के बैक्टीरिया को बैलेंस करने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करती है।

Image Credit: Pinterest

कंबुचा

इन फर्मेंटेड फूड्स को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करने से पाचन, गट हेल्थ और इम्यूनिटी में सुधार हो सकता है।

Image Credit: Pinterest

लीवर के बीमार होने पर नजर आते है ये 6 लक्षण
Find out More