Image Credit: Pinterest

by Roopali Sharma | jun 30,  2025

घर के बने ये 5 स्क्रब हमेशा देंगे नेचुरल और ग्लोइंग स्किन

बिजी लाइफस्टाइल के कारण यदि आप स्किन का ख्याल नहीं रख पाते हैं तो आप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनका कुछ खास रिजल्ट भी नहीं मिलता है

Image Credit: Pinterest

मार्केट प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं

ऐसे में हम आपको कम समय में घर में ही स्क्रब बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी डेड स्किन हट जाएगी और चेहरे पर निखार आएगा

Image Credit: Pinterest

होममेड स्क्रब करे ट्राय

कॉफी पाउडर, शहद और चीनी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक मसाज करें। यह स्‍क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है

Image Credit: Pinterest

कॉफी और शहद का स्‍क्रब

मसूर दाल को रात भर दूध में भिगोकर रखें, फिर पीसकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट बाद धो लें। यह स्‍क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करके निखार लाता है

Image Credit: Pinterest

मसूर दाल और दूध का स्‍क्रब

शहद और चीनी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्‍क्रब त्वचा को हाइड्रेट करता है और ग्लोइंग बनाता है।

Image Credit: Pinterest

शहद और चीनी का स्‍क्रब

बेसन में दही और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। यह स्‍क्रब त्वचा को साफ करके ग्लोइंग बनाता है

Image Credit: Pinterest

बेसन और दही का स्‍क्रब

ओट्स को पीसकर दही के साथ मिलाएं और चेहरे पर 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें, फिर धो लें। यह स्‍क्रब डेड स्किन को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है

Image Credit: Pinterest

ओट्स और दही का स्‍क्रब

इन स्क्रब को स्किन पर ज्यादा रगड़ने से बचें, यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है तो स्क्रब को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें

Image Credit: Pinterest

सावधानी रखे

ये नेचुरल स्क्रब्स आपकी स्किन को सुरक्षित रखने के साथ ही पिंपल्स, ऑयल बिल्डअप जैसी समस्याओं से बचाते हैं जिससे आप हेल्दी ग्लो पा सकते हैं

Image Credit: Pinterest

नेचुरल स्क्रब के फायदे

ये 10 फूड्स खाएं और स्किन केयर प्रोडक्ट भूल जाये
Find out More