यंग गर्ल्स पर खूब जचेंगे शिवांगी जोशी के एथेनिक आउफिट्स
रक्षा बंधन जैसे पावन त्योहार पर बहनें अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो टीवी और सोशल मीडिया की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के कई स्टाइलिश और ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने सकती हैं।
Image Credit: google
एक्ट्रेस के सुंदर रंग वाले कपड़े, नाजुक एम्ब्रॉयडरी और आरामदायक फैब्रिक त्योहार के लिए परफेक्ट हैं। घर पर राखी बांधने से लेकर फैमिली गेट टुगेदर तक ये लुक हर मोमेंट में आपको खूबसूरत दिखाएंगे।
Image Credit: google
शिवांगी ने लाल सूट पहना है जिसमें गोल्डन एम्ब्रॉयडरी ऐसी है जो ट्रेडिशन और क्लास का खूबसूरत संगम दिखाती है। राखी के लिए यह आउटफिट बेहद शानदार और स्टाइलिश है।
Image Credit: google
मॉडर्न टच के साथ मिंट ग्रीन के अनारकली सूट में पिंक एम्ब्रॉयडरी डिटेल्स हैं। हल्का मेकअप और फ्लावर वाला हेयरस्टाइल इस लुक को और निखारते हैं। यह सूट मानसून के लिए भी एकदम सही है।
Image Credit: google
पेस्टल रेंज का ये सूट सॉफ्ट और फ्रेश लग रहा है, जिसमें फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और कॉम्प्लिमेंट्री दुपट्टा है। इसे सिंपल ज्वेलरी के साथ पेयर करें।
Image Credit: google
एक खूबसूरत लहंगा जिसमें मिरर वर्क और फुल स्लीव्स वाले फ्लोई टॉप के साथ शिवांगी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। गजरा और झुमके इस लुक को और परफेक्ट बनाते हैं।
Image Credit: google
रक्षाबंधन के त्योहार के लिए ब्राइट पिंक कढ़ाई वाला सूट भी शिवांगी ने पहना है, जो कम्फर्टेबल और फेस्टिव माहौल के लिए एकदम उपयुक्त है।