Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | mar 16,  2026

ग्लास स्किन के सीक्रेट से स्किन में आएगा कुदरती निखार

बेसन, हल्दी और दही का फेस पैक स्किन की गहरी सफाई करने, टैनिंग हटाने और उसे नैचुरली चमकदार बनाने के लिए एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। इस पैक का ज्यादा लाभ उठाने के लिए यहां आसान टिप्स और ट्रिक्स दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

पूरे चेहरे पर लगाने से पहले इस मिक्सचर को अपने हाथ के पीछे के हिस्से पर लगाकर देख लें। अगर जलन या खुजली हो, तो इसे चेहरे पर न लगाएं

Image Credit: pinterest

पैच टेस्ट ज़रूर करें

अगर स्किन ओयली है, तो मिक्सचर में नींबू रस या गुलाब जल मिलाएं, यदि स्किन ड्राई है, तो पोषण के लिए शहद या मलाई का यूज करें

Image Credit: pinterest

स्किन टाइप से इंग्रीडिएंट बदलें

फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से अच्छी तरह धो लें। पैक को साफ और थोड़ी नम स्किन पर लगाएं

Image Credit: pinterest

साफ चेहरे पर लगाएं

आंखों के चारों ओर की स्किन बहुत सेंसेटिव होती है, इसलिए इस पैक को आंखों के बेहद करीब लगाने से बचें

Image Credit: pinterest

आंखों के आसपास न लगाए

पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसे पूरी तरह न सुखाएं, क्योंकि इससे स्किन में खिंचाव और झुर्रियां पड़ सकती हैं

Image Credit: pinterest

सूखने का सही समय

पैक को उतारते समय चेहरे पर पानी की कुछ बूंदें छिड़कें और गीली उंगलियों से सर्कुलर मोशन में हल्के से मसाज करें, यह डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है

Image Credit: pinterest

निकालने का सही तरीका

पैक को धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। अंत में चेहरे को ठंडे पानी से धोकर पोर्स को बंद कर लें

Image Credit: pinterest

धोने के लिए गुनगुने पानी का यूज

पैक धोने के बाद स्किन को पैट ड्राई करें और तुरंत मोइस्चराइजर लगाएं, ये पैक लगाने पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें क्योंकि हल्दी स्किन को धूप में सेंसेटिव बना सकती है

Image Credit: pinterest

मोइस्चराइजर और सनस्क्रीन

नैचुरल ग्लो के लिए इसे सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें। इसे हर दिन लगाने से बचें, क्योंकि बेसन का ज्यादा इस्तेमाल स्किन को रूखा बना सकता है

Image Credit: pinterest

कंसिस्टेंसी बनाए रखें

फेशियल वैक्सिंग कराने से पहले जान लें ये 7 बड़े नुकसान
Find out More