Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 202026

खीरे के आइस क्यूब्स को बनाकर महीनों के स्टोर, महंगे पार्लर जाने की हो जाएगी छुट्टी

गर्मियों में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय खीरे के आइस क्यूब्स स्किन को नेचुरल ग्लो, ठंडक और हाइड्रेशन देते हैं। आइये जानते है खीरे के आइस क्यूब्स बनाने और लगाने का तरीका:

Image Credit: Instagram

खीरे को धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें फिर इन टुकड़ों को मिक्सी में डालकर पीस लें और स्मूद पेस्ट बना लें

Image Credit: Instagram

खीरा का पेस्ट बनाएं

इस पेस्ट को एक मलमल के कपड़े या छलनी में डालकर अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि खीरे का शुद्ध रस अलग हो जाए

Image Credit: Instagram

रस निकालें

अब इस तैयार रस को आइस ट्रे में भरें और रात भर के लिए फ्रीजर में रख दें। आइये जानते है खीरे के आइस क्यूब लगाने का सही तरीका

Image Credit: Instagram

फ्रीज करें

आइस क्यूब लगाने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवोश से धोकर सुखा लें, यह बहुत जरुरी प्रोसेस होती है

Image Credit: Instagram

चेहरे को साफ करें

सीधे बर्फ के टुकड़े को चेहरे पर रगड़ने से बचें। इसके बजाय, एक या दो आइस क्यूब्स को कोटन या मलमल के पतले कपड़े में बांध लें

Image Credit: Instagram

कपड़े में लपेटें

इस पोटली से अपने चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए 5 से 10 मिनट तक मसाज करें

Image Credit: Instagram

मसाज करें

मसाज के बाद चेहरे को तौलिए से न पोंछें। खीरे के रस को चेहरे पर 5 मिनट लगा रहने दें ताकि त्वचा उसे सोख ले, फिर पानी से धो लें

Image Credit: Instagram

नेचुरल तरीके से सूखने दें

खीरे में नेचुरल कूलिंग गुण होते हैं। जब आप खीरे के आइस क्यूब चेहरे पर लगाते हैं, तो यह स्किन को ठंडक देता है

Image Credit: Instagram

सनबर्न और सूजन से राहत

खीरे के बर्फ के टुकड़े चेहरे की बंद सेल्स को खोलकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, इससे चेहरा चमकदार नजर आता है

Image Credit: Instagram

नेचुरल ग्लो और स्किन टाइटनिंग

बजट-फ्रेंडली हेयर केयर के लिए छाछ से धोएं बाल, जानिए बेमिसाल फायदे
Find out More