एशियाई बाजार फिसले, एसजीएक्स निफ्टी 0.8% नीचे

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा और सभी अहम एशियाई इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं। जापान का निक्केई करीब 30 अंक नीचे कारोबार कर रहा है तो एसजीएक्स निफ्टी 60 अंक की गिरावट के साथ कारोबार रहा है। दरअसर यूएस फेड के दरें बढ़ाने के फैसले ने ग्लोबल बाजारों की तेजी पर ब्रेक लगा दिया है।
जापान का निक्केई 0.15 फीसदी घटकर 19225 के स्तर के आसपास दिख रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स करीब 1 फीसदी टूटकर 2925 के स्तर के आसपास दिख रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.7 फीसदी की कमजोरी के साथ 22075 अंक के नीचे आ गया है।
वहीं ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी कमजोरी के साथ 9335 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि कोस्पी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 2035 के नीचे नजर आ रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 3135 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि एसजीएक्स निफ्टी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 8120 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है।