Global Market से संकेत कमजोर, US मार्केट में तेज गिरावट, SGX NIFTY में दबाव

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया में NIKKEI 2 परसेंट से ज्यादा टूटा है।

अपडेटेड Sep 29, 2021 पर 10:49 AM
Story continues below Advertisement

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया में NIKKEI 2 परसेंट से ज्यादा टूटा है।   SGX NIFTY पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। उधर अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में मजबूती से टेक शेयरों में भारी गिरावट आई है।  NASDAQ कल पौने 3 परसेंट फिसला और DOW भी 570 अंक नीचे बंद हुआ।  हालांकि आज DOW FUTURES में 150 प्वाइंट की मजबूती देखने को मिल रही है।

विदेशी बाजार से संकेत

Dow में 570 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है और ये करीब  34000 के स्तर पर नजर आ रहा है। Nasdaq करीब 3% फिसला है और 14550 के पास नजर आ रहा है।  बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से टेक शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है।

Facebook, Microsoft, Alphabet के शेयर 3% गिरे है। S&P 500 में भी 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड चढ़कर 1.56% के करीब है। मार्च के बाद बॉन्ड यील्ड में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। कच्चा तेल 2% फिसला है और ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर के पास पहुंचा है। इधर नेचुरल गैस की कीमतें  6 डॉलर के नीचे फिसली है। डॉलर इंडेक्स 93.77 पहुंचा है और ये 10 महीने की ऊंचाई पर है। Comex पर सोने का भाव  1735 डॉलर प्रति औंस के करीब है।

इन सबके बीच आज ज्यादातर एशियाई बाजारों  मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।  SGX NIFTY 82.50 अंक की गिरावट के साथ कारोबार रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.03 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है।   Taiwan में 1.45 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है और यह 16,933.02 के स्तर पर नजर आ रहा है।

वही SHANGHAI COMPOSITE  में 1.44 फीसदी की  कमजोरी नजर आ रही है।  कोस्पी में 1.93 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। HANG SENG में 0.64  फीसदी की गिरावट के साथ 24,344.07 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं NIKKEI में 2.46 फीसदी की  गिरावट के साथ 29,442.14 के स्तर पर नजर आ रहा है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।