Commodity Market :कपास खली और मक्का के भाव में आई जोरदार तेजी, जानिए क्या है वजह

कपास खली और मक्का के भाव में जोरदार बढ़तरी देखने को मिल रही है। NCDEX पर आज भी कपास खली करीब 2 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉर्न के भाव 8 साल की हाई पर पहुंच गए हैं। र्कॉटन सीड ऑयल केक और कॉर्न के दाम में बढ़ोतरी का असर पॉल्ट्री कारोबार पर देखने को मिल रहा है।
COCUD में तेजी
मजबूत डिमांड और तंग सप्लाई से खली में तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना के कारण सप्लाई में दिक्कत से सपोर्ट मिल रहा है। पॉल्ट्री कारोबार से कपास खली की डिमांड मजबूत हुई है। सोयाबीन,कपास में तेजी से भी खली के भाव बढ़े है। मक्का के भाव बढ़ने से भी COCUD को सपोर्ट मिला है।
मक्का में तेजी
मक्का के भाव 8 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गए है। इस साल मक्का की कीमतों में 15 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। ग्लोबल सप्लाई तंग होने से मक्का में तेजी आई है। चीन के उत्पादन में कमी, मांग बढ़ने से तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका में बुआई अनुमान से कम रहने के आसार है।
वही कई दिनों की तेजी के बाद खाने के तेलों में सुस्ती देखने को मिल रही है। सोयाबीन करीब आधा परसेंट फिसला है। CPO, सोया ऑयल और सरसों में भी फ्लैट कारोबार हो रहा है।
इधर नॉन एग्री कमोडिटीज की बात करें तो डॉलर में कमजोरी से सोने-चांदी में खरीदारी देखने को मिल रही है। MCX पर सोना 46,000 के पार निकल गया है। चांदी में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। FOMC की बैठक के Minutes पर नजर रहेगी।
डॉलर में कमजोरी और मजबूत इकोनॉमिक डाटा से बेस मेटल्स में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है। LME कॉपर 4 हफ्ते की ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहा है। चीन में स्टेनलेस स्टील में डिमांड बढ़ने से निकेल भी चमका है।
Paradigm Commodity के Biren Vakil की निवेश सलाह
buy apr cpo @ 1130 tgt 1165 sl 1117
sell may dhania @ 7500 tgt 7200 sl 7633
buy COCUD APRIL @ 2570 tgt 2660 sl 2500
HDFC Securities के Tapan Patel की निवेश सलाह
MCX Gold June: Buy above 46400, TGT 46700, SL 46190
MCX Copper April : Buy 692, TGT 698, SL 688
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.