Commodity market:भारत में सोने की मांग 26 साल में सबसे कम रही, कमोडिटी में क्या हो कमाई की रणनीति

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का रुझान बना हुआ है। डॉलर लगातार रिकवरी की राह पर है जिससे प्रेसियस मेटल्स की चमक फीकी पड़ी है। हालांकि, US में राहत पैकेज की उम्मीद के कारण गिरावट सीमित है। उधर, हाजिर मांग की बात करें तो World Gold Council ने कहा है कि पिछले साल की भारी गिरावट के बाद इस साल सोने की डिमांड सुधर सकती है।
सोने में गिरावट
MCX पर सोना 49,000 रुपए के नीचे दिख रहा है। सोने के दाम 1 हफ्ते के निचले स्तर पर हैं। डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव है। US में राहत पैकेज को लेकर अनिश्चितता है। US फेडरल रिजर्व ने दरें स्थिर रखीं हैं। US फेडरल रिजर्व बॉन्ड खरीदी जारी रखेगा।
WORLD GOLD COUNCIL का बयान
इस बीच WORLD GOLD COUNCIL के बयान में कहा गया है कि भारत में सोने की मांग 26 साल में सबसे कम रही है। 2020 में भारत में सोने की मांग 35 फीसदी घटी है। कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण मांग घटी है। इस साल सोने की खपत बढ़ सकती है। अर्थव्यवस्था में ग्रोथ से सोने की मांग बढ़ेगी।
चांदी में कमजोरी
MCX पर चांदी 66,000 रुपए के नीचे है। डॉलर में मजबूती से चांदी में कमजोरी है।
क्रूड पर दबाव
कच्चे तेल की कीमतों में आज कमजोरी है। ब्रेंट 55 डॉलर के करीब है। कोरोना को लेकर बढ़ती सख्ती से डिमांड को लेकर चिंता पैदा हुई है जिससे क्रू़ड फिसला है। वहीं चीन की डिमांड सुस्त पड़ने से मेटल्स में भी गिरावट है।
मेटल्स की चमक फीकी
चीन की मांग कमजोर पड़ने से मेटल्स पर दबाव है। डॉलर में मजबूती से भी मेटल्स में गिरावट है। पेरू में कॉपर का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। चीन में स्टील के दाम गिरने से जिंक में कमजोरी है। चीन स्टील उत्पादन पर लिमिट लगा सकता है।
Kedia Commodity के अजय केडिया की निवेश सलाह
BUY GOLD FEB @ 48500 SL 48100 TGT 49200
BUY CRUDEOIL FEB @ 3800 SL 3750 TGT 3940
BUY NICKEL FEB @ 1275 SL 1250 TGT 1320
BUY RMSEED FEB @ 5400 SL 5340 TGT 5500
BUY COCUDAKL FEB @ 2050 SL 2000 TGT 2150
BUY JEERA MAR @ 13400 SL 13200 TGT 13800
Kotak Securities के रवींद्र राव की निवेश सलाह
SELL GOLD APR @ 49150 TGT 48800 SL 49250
SELL CRUDEOIL @ 3880 TGT 3780 SL 3940
SELL COPPER FEB @ 600.50 TGT 594 SL 604
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।