Coronavirus India News: संक्रमितों की संख्या 53 लाख पहुंची, एक दिन में 93,337 नए मामले

देश में कोरोनावायरस (Covid-19) संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 93,337 नए मामले सामने आए। इस दौरान 1247 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि देश में अभी संक्रमितों की संख्या 53,08,015 है। इनमें से 10,13,964 केस एक्टिव हैं जबकि 42,08,432 लोग ठीक हो चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि 18 सितंबर तक 8,81,911 टेस्ट हुए हैं जबकि अब तक 6,24,54,254 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं।
देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 21,656 नए केस दर्ज हुए हैं। हालांकि इस दौरान शुक्रवार को 22,078 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं और 405 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,67,496 पहुंच गई है। इनमें से 8,34,432 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 31,791 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अभी एक्टिव केसों की संख्या 3,00,887 है।
दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,38,828 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 4127 नए मामले सामने आए जबकि शुक्रवार को 30 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अभी एक्टिव केस 32,250 हैं और 2,01,671 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। दिल्ली सरकार ने बताया कि अभी तक 4907 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।