Moneycontrol » समाचार » देश
FDI Inflow: भारत पर मेहरबान हुए विदेशी निवेशक, अप्रैल से नवंबर के बीच विदेशी निवेश 22% बढ़ा, 2020 में FDI 13% बढ़ा
कॉमर्स मिनिस्ट्र ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के पहले 8 महीने में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 22% बढ़कर 58.37 बिलियन डॉलर यानी 4.26 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया
अपडेटेड Jan 28, 2021 पर 11:18 | स्रोत : Moneycontrol.com

कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा कि यह राशि किसी भी एक वित्त वर्ष के पहले 8 महीने में देश में आए FDI से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान इक्विटी में विदेशी निवेशकों ने 43.85 बिलियन डॉलर यानी 3.20 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जो सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2-19-20 के मुकाबले 37% अधिक है। पिछले साल समान अवधि में यह 32.11 बिलियन डॉलर यानी 2.34 लाख रुपये से अधिक रहा था।
2020 में भारत में FDI इंफ्लो में 13% इजाफा
वर्ष 2020 के दौरान भारत में FDI इंफ्लो में 13% का इजाफा हुआ है। जबकि, इस दौरान अमेरिका, ब्रिटेन और रूस जैसे विकसित देशों और बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में FDI इनफ्लो में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस आन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNCTAD) की इन्वेस्टमेंट ट्रेंड्स मॉनिटर रिपोर्ट (Investment Trends Report) के मुताबिक, 2020 में वैश्विक FDI में 42% की जोरदार गिरावट दर्ज की गई। 2019 में यह 1.5 लाख करोड़ डॉलर से गिरकर 859 अरब डॉलर पर सिमट गया। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वर्ष 2020 में FDI इंफ्लो 57 अरब डॉलर रहा। इस मामले में चीन टॉप पर रहा और वहां विदेशी निवेशकों ने 163 अरब डॉलर निवेश किया।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।