COVID-19 Vaccination in india: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में पांच दिनों में दूसरी बार शनिवार को कोविड-19 वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक डोज दी गई। इसके साथ ही अबतक कुल 65 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Madaviya) ने बताया कि शाम छह बजे तक एक दिन में सर्वाधिक 1.09 करोड़ डोज लगाने का रिकॉर्ड हासिल किया गया तथा 50 करोड़ लोग पहली डोज ले चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के तहत एक अन्य उपलब्धि हासिल की गई। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ लोग कोविड 19 वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने में मदद पहुंचाने के लिए कोविड योद्धाओं और लोगों की लगन की तारीफ करता हूं।

भारत को 10 करोड़ डोज तक पहुंचने में 85 दिन लगे। उसे 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 45 दिन एवं 30 करोड़ तक पहुंचने में और 29 दिन लगे। देश को 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में बाद के 24 दिन तथा छह अगस्त को 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए 20 और दिन लगे।

भारत की GDP ग्रोथ जून तिमाही में 20.1% रही, लो बेस के कारण दमदार ग्रोथ

उसने 25 अगस्त को 60 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए 19 दिन और लिए। देश में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया था और इसकी शुरुआत स्वास्थ्यकर्मयों से की गई थी। फिर उसमें दो फरवरी से फ्रंटलाइन कर्मी शामिल किए गए।

एक मार्च से अगले चरण में 60 साल के ऊपर के तथा अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल के ऊपर के लोग शामिल किए गए। एक अप्रैल से इस अभियान में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को जोड़ लिया गया। फिर एक मई को वैक्सीनेशन का विस्तार करके सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।