Get App

टी20 विश्वकप: इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंचा

बारिश की वजह से मैच रद्द, बेहतर रन औसत के आधार पर इंग्लैंड अगले दौर में पहुंचने में कामयाब रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2010 पर 10:20 AM
टी20 विश्वकप: इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंचा

05 मई 2010
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

गुयाना।
ट्वेंटी-20 विश्व कप में मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ एक मुकाबले के बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद इंग्लैंड ने बेहतर रन औसत के आधार पर सुपर-8 में जगह बना ली।

स्थानीय प्रोविडेंस मैदान पर समूह- डी के इस मैच में आयरलैंड को जीत के लिए निर्धारित ओवरों में 121 रनों का लक्ष्य मिला था। आसान नजर आ रहे इस लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने अभी 3.3 ओवरों में एक विकेट पर 14 रन ही बनाए थे कि बारिश ने खलल डाल दिया।

टी20 विश्वकप- न्यूजीलैंड सुपर आठ में


बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। इसके बाद बेहतर रन औसत के आधार पर इंग्लैंड अगले दौर में पहुंचने में कामयाब रहा। इस समूह से सुपर-8 में जगह बनाने वाली दूसरी टीम वेस्टइंडीज है।

इससे पहले आयरलैंड ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। इयान मोर्गन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें