Kannauj Rape: पुलिस के पास न्याय मांगने पहुंची बलात्कार पीड़िता की मां के साथ दारोगा ने किया रेप, आरोपी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Kannauj Rape: महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए अपने घर पर आने के लिए कहा और फिर उसके साथ बलात्कार किया

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement
पुलिस वाले के पास न्याय मांगने पहुंची बलात्कार पीड़िता की मां के साथ दारोगा ने किया रेप

Kannauj Rape: उत्तर प्रदेश (UP) के कन्नौज (Kannauj) से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बलात्कार पीड़िता (Rape Victim) की मां, जब अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाने के लिए कानून के रक्षक के पास पहुंची, तो उसी रक्षक ने कथित तौर पर महिला के साथ रेप (Rape) किया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बलात्कार करने के आरोप में एक पुलिस चौकी प्रभारी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

हाजी शरीफ पुलिस चौकी प्रभारी अनूप मौर्य के खिलाफ महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अपनी बेटी के बलात्कार मामले में कार्रवाई का अनुरोध करते हुए पुलिस इंसपेक्टर से संपर्क किया, तो उसने उससे बलात्कार किया।

मौर्य को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए अपने घर पर आने के लिए कहा और फिर उसके साथ बलात्कार किया।


शिकायतकर्ता के मुताबिक मौर्या ही उसकी बेटी के रेप का केस देख रहा था। जब उसने अपनी बेटी के आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में उससे संपर्क किया, तो उसने उसे 28 अगस्त को अपने आधिकारिक क्वार्टर के पास एक पेट्रोल पंप पर मिलने के लिए कहा।

जब महिला वहां पहुंची, तो उसने उसे अपने क्वार्टर में चलने के लिए कहा और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

Jharkhand: 'उसने कहा कि अगर मैं बात नहीं करुंगी तो वह मुझे मार डालेगा', कौन थी अंकिता सिंह जिसे शाहरुख ने जिंदा जला दिया

दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि उसने शिकायतकर्ता को कुछ दस्तावेजों पर उसके साइन लेने के लिए अपने क्वार्टर में बुलाया था।

IANS ने कन्नौज के एसपी कुंवर अनुपम सिंह के हवाले से कहा, “शुरुआती तौर पर, पीड़िता के आरोप सही पाए गए हैं। रेप के आरोप में इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।"

CO (सदर) शिव प्रताप सिंह को घटना की शुरुआती जांच करने को कहा गया था। एक जांच के बाद, मौर्य को महिला की तरफ से पुलिस वाले पर लगाए गए आरोपों का दोषी पाया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।