NCRB Data: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्थान (Rajasthan) ने 2021 में देश में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले (Rape Case) दर्ज किए। इसमें 2020 की तुलना में 19 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। पिछले साल देश भर में दर्ज कुल 31,677 बलात्कार के मामलों में से, राजस्थान में 6,337 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश (UP) में 2,845 मामले दर्ज किए गए।
