‘लोकसभा चुनाव के बाद क्यों?’ जीतन राम मांझी ने बिहार में पुल गिरने के पीछे साजिश का शक जताया

जीतन राम मांझी ने आरोप लगाया, "राज्य सरकार को बदनाम करने की कोई साजिश हो सकती है।" हालांकि, उन्होंने कहा कि पुल ढहने की घटनाएं चिंता का विषय हैं। एक हफ्ते से ज्यादा समय में राज्य भर में छोटे-बड़े पांच पुल ढह गए हैं। अररिया, सीवान, पूर्वी चंपारण, किशनगंज और मधुबनी जिलों से एक-एक घटना की जानकारी मिली

अपडेटेड Jun 29, 2024 पर 10:44 PM
Story continues below Advertisement
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में पुल गिरने के पीछे साजिश का शक जताया

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को आरोप लगाया कि बिहार में पुल ढहने की घटनाओं के पीछे राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को बदनाम करने की ''साजिश'' हो सकती है। एक हफ्ते से ज्यादा समय में राज्य भर में छोटे-बड़े पांच पुल ढह गए हैं। अररिया, सीवान, पूर्वी चंपारण, किशनगंज और मधुबनी जिलों से एक-एक घटना की जानकारी मिली।

पूर्व CM और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख मांझी ने मीडिया से कहा, "राज्य में अचानक पुल ढहने की घटनाएं क्यों शुरू हो गई हैं? लोकसभा चुनाव के बाद ऐसा क्यों हो रहा है? एक महीने पहले ऐसी घटनाएं क्यों नहीं हो रही थीं? मुझे इसके पीछे किसी साजिश का शक है। संबंधित अधिकारियों को इस पहलू पर गौर करना चाहिए।”

राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश?


उन्होंने आरोप लगाया, "राज्य सरकार को बदनाम करने की कोई साजिश हो सकती है।" हालांकि, उन्होंने कहा कि पुल ढहने की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

MSME मंत्री ने कहा, "यह ठेकेदारों की तरफ से इस्तेमाल की जा रही घटिया सामग्री के कारण हो रहा है। राज्य सरकार ऐसे ठेकेदारों पर कार्रवाई कर रही है। राज्य के अधिकारी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। मैं उनसे साजिश के पहलू की जांच करने का भी अनुरोध करता हूं।”

विपक्ष के निशाने पर 'डबल इंजन' सरकार

पिछले कुछ सालों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह की कई घटनाएं हुई हैं पर इनमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, इन घटनाओं से राज्य में सरकारी निर्माण कार्यों की क्वालिटी पर सवाल उठने लगे हैं।

लगातार पुल टूटने की वजह से राज्य सरकार को विपक्ष की काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश कुमार सरकार पर तंज कसा और कहा, "बिहार में डबल इंजन सरकार की दोहरी शक्ति के कारण, केवल 9 दिनों में 5 पुल ध्वस्त हो गए हैं।"

संजय झा बनाए गए JDU के कार्यकारी अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने की बिहार के लिए 'विशेष दर्जे' की मांग

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।