CoWIN ऐप के जरिए अब 6 लोग वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पहले सिर्फ 4 लोगों को ही एक नंबर से रजिस्ट्रेशन करवाने की इजाजत थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि CoWIN ऐप अपडेट हुआ है और इसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक अब CoWIN ऐप के जरिए 4 नहीं बल्कि 6 लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।