Delhi Meerut Expressway: ट्रैफिक पुलिस ने नहीं कैमरे ने काटा 20000 का चालान, वाहन चलाते समय हो जाएं अलर्ट

Delhi Meerut Expressway: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर उल्टी दिशा में वाहनों के फर्राटे भरने की खबरें सामने आ रही है। इससे एक्सप्रेसवे पर हादसे भी बढ़ने लगे हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। वाहन का चालान करने के साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ अन्या धाराओं में भी चालान किए जा रहे हैं

अपडेटेड Jul 19, 2023 पर 10:06 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Meerut Expressway: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए वाहनों का चालान काटना शुरू कर दिया है

Delhi Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उल्टी दिशा में वाहनों के फर्राटे भरने की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे बहुत से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की भी कतार लगी रहती है। जबकि इन वाहनों को एक्सप्रेसवे पर पाबंदी लगाई गई है। ऐसे में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए वाहनों का चालान काटना शुरू कर दिया है। एक्सप्रेसवे पर यूपी गेट से हरियाणा की एक कार उल्टी दिशा में प्रवेश कर गई। जिसका चालान 20,000 रुपये काटा गया है।

एक्सप्रेसवे पर लगे ATMS सिस्टम से चालान काटकर फौरन ट्रैफिक पुलिस के पास भेज दिया गया है। कहा जा रहा है कि वाहन का चालान करने के साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ कई धाराओं में कार्रवाई का जा रही है। ताकि उल्टी दिशा में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सके।

उल्टी दिशा में वाहन के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस ने उल्टी दिशा में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही वाहन चलाने वालों के खिलाफ कई अन्य सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। उल्टी दिशा में सबसे ज्यादा वाहनों का प्रवेश यूपी गेट से होता है। NHAI ने ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि रिपब्लिक और यूपी गेट में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। ताकि उल्टी दिशा में वाहनों पर रोक लगाई जा सके। एक बार वाहन के प्रवेश करने पर उसे रोकने में 20-25 मिनट लग जाते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी का डर बना रहता है।

Train Cancelled: अमृतसर से रवाना होने वाली ये ट्रेन कैंसिल, देशभर में इन ट्रेनों की सेवाएं की गई बाधित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ रहे हैं हादसे

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर ही उल्टी दिशा से बस ने कार सवार को टक्कर मारी थी। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं हाल ही में इस एक्सप्रेसवे पर एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई है। वहीं हाल ही में एक बाइक सवार की कार से टक्कर हो गई। बाइक में पीछे बैठी महिला को काफी चोटें आई हैं। वाहन चालक उल्टी दिशा से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ जाते हैं। उल्टी दिशा से एक्सप्रेस वे चढ़ते ही नहीं बल्कि टोल प्लाजा के आगे भी मुख्य लेन पर भी वाहन उल्टी दिशा में आते-जाते हैं। कोई परतापुर से उल्टी दिशा में चढ़ रहा है तो कोई भोजपुर और डासना से उल्टी दिशा में दाखिल हो रहे हैं। उन्हें कहीं कोई रोकने वाला नजर नहीं आ रहा है।

एक्सप्रेस-वे पर मनमानी जारी

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों पर पाबंदी लगाई गई है। नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस ने 20,000 रुपये का चालान भी काटना शुरू कर दिया है। इसके बावजूद एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। बाइक चालक किनारे चलने के बजाय मुख्य लेन में भी घुस जाते हैं। जिसमें भारी वाहन चलते हैं। इससे किसी भी तरह के हादसों का डर बना रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।