अगर करते हैं यूट्यूब से कमाई तो जरूर रखें उसका हिसाब, वरना पड़ सकता है इनकम टैक्स का छापा

अगर आप सोशल मीडिया या फिर यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए पैसे कमाते हैं तो आपको इसका पूरा हिसाब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को देना चाहिए। इसके अलावा आपके लिए यह भी ध्यान में रखना जरूरी है कि आप कोई भी ऐसा वीडियो ना बनाएं जो कि अवैध की कटेगरी में आता हो। दरअसल उत्तर प्रदेश के एक यूट्यूबर के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। अधिकारियों के मुताबिक यूपी के इस यूट्यूबर ने गलत तरीके से कमाई की है

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 10:49 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप सोशल मीडिया या फिर यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए पैसे कमाते हैं तो आपको इसका पूरा हिसाब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को देना चाहिए

इन दिनों कई सारे लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब के जरिए लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी ऐसे ही लोगों की कटेगरी में आते हैं तो अब आपके लिए सावधान होने का वक्त आ गया है। दरअसल अगर आप सोशल मीडिया या फिर यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए पैसे कमाते हैं तो आपको इसका पूरा हिसाब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को देना चाहिए। इसके अलावा आपके लिए यह भी ध्यान में रखना जरूरी है कि आप कोई भी ऐसा वीडियो ना बनाएं जो कि अवैध की कटेगरी में आता हो। दरअसल उत्तर प्रदेश के एक यूट्यूबर के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। अधिकारियों के मुताबिक यूपी के इस यूट्यूबर ने गलत तरीके से कमाई की है।

दिल्ली की ट्रैफिक से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, प्रेमी युगल ने किया चलती बाइक पर ही रोमांस

कहां का है मामला

यह पूरा मामला यूपी के बरेली है। बरेली के तस्लीम नाम के एक यूट्यूबर के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। इस छापेमारी में यूट्यूबर के घर से 24 लाख रुपये का कैश बरामद किया गया है। विभाग ने उस पैसे को जब्त भी कर लिया है। तस्लीम पर यह आरोप है कि उसने अवैध तरीके से पैसे कमाए हैं। वही तस्लीम के परिवार ने इस छापे पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि उन्होंने कमाई पर 4 लाख रुपये का टैक्स चुकाया है। बता दें कि तस्लीम ने यूट्यूब के जरिए करोड़ों रुपये कमाए हैं।


अपने चैनल पर ऐसे वीडियो बनाता है तस्लीम

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक तस्लीम अपने चैनल पर शेयर बाजार से जुड़े हुए वीडियो बनाता है। उसके चैनल का नाम ट्रेडिंग हब 3.0 है। चैनल पर तस्लीम का भाई शेयर बाजार से जुड़े वीडियो को पोस्ट करता है। तस्लीम के भाई फिरोज का कहना है कि उसे यूट्यूब से 1.2 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी। जिस पर उन्होंने 4 लाख रुपये का टैक्स भी चुका दिया था। cnbcTV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब से हुई कमाई को बिजनेस हुई इनकम माना जाता ह।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।