Get App

Shark Tank India2: अमन गुप्ता ने अमित जैन को कहा लड़ाकू, जानें किस बात पर हुई दोनों की बहस

Shark Tank India2 के हालिया एपिसोड में एक बिजनेस आइडिया की पिचिंग के दौरान बोट के कोफाउंडर अमन गुप्ता और कारदेखो के कोफाउंडर अमित जैन के बीच आपस में बहस हो गई। बहस के दौरान अमन गुप्ता ने अमित जैन को लड़ाकू भी बोल दिया। इस एपिसोड की शुरुआत में अनीता, प्रजल और दिव्यांश नाम के प्रतिभागियों नें अपने ब्रांड 'गीआनी' में फंड को लेकर शार्क के सामने अपनी पिच रखी

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 05, 2023 पर 6:28 PM
Shark Tank India2: अमन गुप्ता ने अमित जैन को कहा लड़ाकू, जानें किस बात पर हुई दोनों की बहस
Shark Tank India2: अमन गुप्ता ने अमित जैन को कहा लाड़ाकू, जानें किस बात पर हुई दोनों की बहस

सोनी लिव पर प्रसारित होने वाले रियल्टी शो Shark Tank India2 की हर तरफ चर्चा हो रही है। अब इस शो के एक हालिया एपिसोड में शार्क यानी जजेस के बीच गर्मागर्म बहस देखने को मिला। हालिया एपिसोड में एक बिजनेस आइडिया की पिचिंग के दौरान बोट (Boat) के कोफाउंडर अमन गुप्ता (Aman Gupta) और कारदेखो (Cardekho) के कोफाउंडर अमित जैन (Amit Jain) के बीच आपस में बहस हो गई।

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लेकर थी पिचिंग

इस एपिसोड की शुरुआत में अनीता, प्रजल और दिव्यांश नाम के प्रतिभागियों नें अपने ब्रांड 'गीआनी' में फंड को लेकर शार्क के सामने अपनी पिच रखी। उनका यह ब्रांड खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर को लेकर था। उन्होंने बताया कि उनका कंपनी इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर का निर्माण करती है जो कि साइज में काफी छोटे होते हैं और छोटी जोत वाले किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि छोटे किसानों की सहायता करने के लिए उनकी कंपनी काफी कम कीमत पर इस ट्रैक्टर को मार्केट में लॉन्च करना चाहती है। शो के सभी शार्कों ने उनके इस ट्रैक्टर को चला कर भी देखा।

Pathaan Collection: पठान की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, दंगल को भी दी मात

अमन ने अमित को कहा लड़ाकू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें