दिल्ली की ट्रैफिक से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, प्रेमी युगल ने किया चलती बाइक पर ही रोमांस

ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए एक वीडियो सामने आया है। सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता हुआ यह वीडिया राजधानी दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली में एक प्रेमी जोड़े का बाइक पर रोमांस करते हुए वीडिया सामने आया है जो कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खासा वायरल हो रहा है। 16 जुलाई को ट्विटर यूजर @Buntea द्वारा रिपोर्ट की गई यह घटना कथित तौर पर दिल्ली के मंगोलपुरी में आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर पर हुई थी

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 9:32 PM
Story continues below Advertisement
जब से सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों की तरफ से अलग अलग तरीकों से PDA यानी कि अपने प्यार का सबसे सामने इजहार करने का चलन बढ़ा है तब से इस तरह के कई सारे वीडियो पॉपुलर हो रहे हैं

जब से सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों की तरफ से अलग अलग तरीकों से PDA यानी कि अपने प्यार का सबसे सामने इजहार करने का चलन बढ़ा है तब से इस तरह के कई सारे वीडियो पॉपुलर हो रहे हैं। इसी क्रम में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए एक वीडियो सामने आया है। सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता हुआ यह वीडिया राजधानी दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली में एक प्रेमी जोड़े का बाइक पर रोमांस करते हुए वीडिया सामने आया है जो कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खासा वायरल हो रहा है।

दिल्ली से सामने आई ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की घटना

16 जुलाई को ट्विटर यूजर @Buntea द्वारा रिपोर्ट की गई यह घटना कथित तौर पर दिल्ली के मंगोलपुरी में आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर पर हुई थी। इस जोड़े को सोशल मीडिया पर दिल्ली के इडियट्स कहा जा रहा है। वीडियो में, एक महिला को मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि उसका 'प्यारा साथी' गाड़ी चला रहा है। वीडियो में प्रेमी जोड़े को सरमेआम अपने प्यार का प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि बाइक के पीछे चलने वाली एक कार ने पूरे वीडियो को रिकॉर्ड किया था।

सावन के महीने में करें पशुपति नाथ मंदिर के दर्शन, IRCTC लेकर आया नेपाल घूमने का शानदार टूर प्लान


सोशल मीडिया पर अब हो रही है आलोचना

अब दिल्ली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स इन लोगों के गैर जिम्मेदाराना और अश्लील आचरण के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि फिल्मों में जो कुछ भी दिखाया जाता है उसका लाइव अभ्यास किया जाता है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि यह बहुत खतरनाक है। वहीं इस क्लिप के वायरल होने के बाद अब पुलिस ने भी इस पर ऐक्शन लेने का मन बना लिया है।

इससे पहले भी सामने आ चुका है ऐसा वीडियो

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली से ही एक ऐसा वीडियो सामने आया था। जिसमें एक प्रेमी युगल को स्कूटर चलाते हुए गले मिलते हुए देखा गया था। वीडियो में, देखा जा सकता था कि लड़के का एक हाथ लड़की के कंधे पर था और वह केवल एक हाथ से ही स्कूटर को चला रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।