Get App

दिल्ली की ट्रैफिक से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, प्रेमी युगल ने किया चलती बाइक पर ही रोमांस

ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए एक वीडियो सामने आया है। सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता हुआ यह वीडिया राजधानी दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली में एक प्रेमी जोड़े का बाइक पर रोमांस करते हुए वीडिया सामने आया है जो कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खासा वायरल हो रहा है। 16 जुलाई को ट्विटर यूजर @Buntea द्वारा रिपोर्ट की गई यह घटना कथित तौर पर दिल्ली के मंगोलपुरी में आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर पर हुई थी

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 9:32 PM
दिल्ली की ट्रैफिक से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, प्रेमी युगल ने किया चलती बाइक पर ही रोमांस
जब से सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों की तरफ से अलग अलग तरीकों से PDA यानी कि अपने प्यार का सबसे सामने इजहार करने का चलन बढ़ा है तब से इस तरह के कई सारे वीडियो पॉपुलर हो रहे हैं

जब से सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों की तरफ से अलग अलग तरीकों से PDA यानी कि अपने प्यार का सबसे सामने इजहार करने का चलन बढ़ा है तब से इस तरह के कई सारे वीडियो पॉपुलर हो रहे हैं। इसी क्रम में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए एक वीडियो सामने आया है। सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता हुआ यह वीडिया राजधानी दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली में एक प्रेमी जोड़े का बाइक पर रोमांस करते हुए वीडिया सामने आया है जो कि सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खासा वायरल हो रहा है।

दिल्ली से सामने आई ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की घटना

16 जुलाई को ट्विटर यूजर @Buntea द्वारा रिपोर्ट की गई यह घटना कथित तौर पर दिल्ली के मंगोलपुरी में आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर पर हुई थी। इस जोड़े को सोशल मीडिया पर दिल्ली के इडियट्स कहा जा रहा है। वीडियो में, एक महिला को मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि उसका 'प्यारा साथी' गाड़ी चला रहा है। वीडियो में प्रेमी जोड़े को सरमेआम अपने प्यार का प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि बाइक के पीछे चलने वाली एक कार ने पूरे वीडियो को रिकॉर्ड किया था।

सावन के महीने में करें पशुपति नाथ मंदिर के दर्शन, IRCTC लेकर आया नेपाल घूमने का शानदार टूर प्लान

सोशल मीडिया पर अब हो रही है आलोचना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें