Get App

Train Cancelled: अमृतसर से रवाना होने वाली ये ट्रेन कैंसिल, देशभर में इन ट्रेनों की सेवाएं की गई बाधित

Train Cancelled 19 July: भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों को 19 जुलाई को असुविधा हो सकती है। रेलवे ने कुछ खास रूटों से गुजरने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। भारत के अलग-अलग शहरों से रवाना की जाने वाली एक्सप्रेस, MEMU और शताब्दी ट्रेनें भी कैंसिल की गई हैं। अगर आप भी भारतीय रेलवे से यात्रा करने की तैयारी में हैं तो आप NTES पर जाकर देश के कोने-कोने में कैंसिल की गई सभी ट्रेनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं-

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2023 पर 8:16 AM
Train Cancelled: अमृतसर से रवाना होने वाली ये ट्रेन कैंसिल, देशभर में इन ट्रेनों की सेवाएं की गई बाधित
ट्रेन नंबर 20889/20890 हावड़़ा-तिरुपति एक्सप्रेस रेणीगुंता से तिरुपति जेसीओ के बीच 22 जुलाई, 29 जुलाई और 5 अगस्त को कैंसिल

Train Cancelled : भारतीय रेलवे ने जुलाई में कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया है और कुछ ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट किए हैं। अगर आप भी इस बरसात के मौसम घर से झोला उठाकर यात्रा का मन बना चुके हों तो यात्रा से पहले अपने ट्रेन का अपडेटेड शेड्यूल जरूर जान लें। भारतीय रेलवे के कई रूट बारिश की वजह से डायवर्ट किए गए हैं। विकास और मरम्मत के कार्य की वजह से भी कई रूटों पर ट्रेनें कैंसिल की हैं। दरभंगा और तिरुपति जैसी जरूरी लोकेशंस की ओर जाने वाली  ट्रेनों की सेवाएं बाधित रहेंगी। ट्रेन की टिकट बुक करने से पहले ये जरूरी अपडेट जान लीजिए-

19 जुलाई को ये ट्रेनें की गईं कैंसिल

  • ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटनगर-इतवारी एक्सप्रेस 20 जुलाई तक कैंसिल
  • ट्रेन नंबर 06753/06754 अरक्कोणम-तिरुपत्ति स्पेशल 10 अगस्त तक कैंसिल
  • ट्रेन नंबर 06727/06728 चेन्नई सेंट्रल (MMC)-तिरुपत्ति स्पेशल 10 अगस्त तक कैंसिल
  • ट्रेन नंबर 16203/16204 डॉ. MGR चेन्नई सेंट्रल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 अगस्त तक कैंसिल
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें