Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी का कहर बढ़ने लगा है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई है। दक्षिण पश्चिम के नजफगढ़ (Najafgarh) में शुक्रवार को पार 46 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कहा है कि दिल्ली में शनिवार को भीषण गर्मी पड़ सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को सफदरजंग में 42.5 डिग्री सेल्सिय तापमान दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।
सोमवार को बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार से दिल्ली में आसामन में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान लुढ़कर 41-42 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक RK Jenamani ने कहा है कि दिल्ली में शनिवार को सफदरजंग 44 डिग्री सेल्सिय पहुंच सकता है, जबकि अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
इन दिनों उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री से अधिक है। लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।